BSF Shot down Pakistani Drones: पंजाब में पाकिस्तान सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने बड़ी कार्रवाई की है। बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात BSF के जवानों ने 6 पाकिस्तानी ड्रोन ढेर कर दिए हैं। अमृतसर और तरनतारन जिलों में बॉर्डर पर यह कार्रवाई हुई है। तलाशी के दौरान जवानों ने एक किलो से ज्यादा हेरोइन भी जब्त की। BSF जवानों ने बॉर्डर पर गश्त के दौरान कार्रवाई की। रात के अंधेरे में जवानों ने आसमान में मंडराती चमकती हुई चीज देखकर फायरिंग की और ड्रोन को खदेड़ दिया। इसके बाद चले सर्च ऑपरेशन के दौरान नशीला पदार्थ, पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई है।
यह भी पढ़ें:गोल्डन टेंपल भी था पाकिस्तान आर्मी के निशाने पर, भारतीय सेना के मेजर जनरल का बड़ा खुलासा
BSF जवानों ने इन इलाकों में की कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात अमृतसर के मोडे गांव के पास BSF जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए। इसके बाद चले सर्च ऑपरेशन में जवानों को 3 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 1 किलो 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। खदेड़े गए ड्रोन 05 DJI माविक मॉडल के क्लासिक ड्रोन थे। आज सुबह अमृतसर सीमा पर BSF ने एक और ड्रोन को ढेर किया। सर्च ऑपरेशन में खेतों से एक पिस्टल, 2 मैगजीन और एक DJI Mavic 3 क्लासिक ड्रोन बरामद हुआ। इस तरह BSF जवानों ने बीती रात से आज सुबह तक पाकिस्तान के 6 क्लासिक ड्रोन ढेर किए।
यह भी पढ़ें:Video: भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने कैसे रोके पाकिस्तान के हमले? सेना ने दिखाया डेमो
मई में पाकिस्तानी ड्रोन ने किया था हमला
बता दें कि 9 मई 2025 को पंजाब के फिरोजपुर जिले के खाई फेमे इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने हमला किया। हमले में एक परिवार के 3 लोग लखविंदर सिंह, उनकी पत्नी सुखविंदर कौर और भाई मोनू सिंह घायल हुए थे। ड्रोन के हमले से उनके घर और कार में आग लग गई थी। फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह सिद्धू ने इस हमले की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि BSF जवानों ने एयर डिफेंस सिस्टम से ड्रोन पर अटैक किया था। ड्रोन का मलबा अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, फाजिल्का और बठिंडा में भी मिला था।
यह भी पढ़ें:India Pakistan War Situation: पाकिस्तान की खुली पोल पट्टी, झूठा निकला ड्रोन हमले का दावा
पंजाब सरकार बढ़ा रही सीमा की सुरक्षा
बता दें कि पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल 2025 को घोषणा की थी कि पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में 9 एंटी ड्रोन यूनिट्स तैनात की जाएंगी, जिनकी लागत 51.4 करोड़ रुपये होगी। यह सिस्टम पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराने और नशीले पदार्थों या हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा BSF ने उन्नत किस्म के सिस्टम जैसे इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर और रडार भी पंजाब में पाकिस्तान की सीमा पर तैनात किए हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
10 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
16 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines