गोल्डन टेंपल भी था पाकिस्तान आर्मी के निशाने पर, भारतीय सेना के मेजर जनरल का बड़ा खुलासा

Pakistan Target Golden Temple: पाकिस्तान की सेना ने अमृतसर में गोल्डन टेंपल को टारगेट करके भी ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था। पढ़ें इस खुलासे को लेकर News24 के रिपोर्टर दीपक दुबे की ये रिपोर्ट…

Golden Temple | India Pakistan Tension | Operation Sindoor

पाकिस्तान की सेना ने गोल्डन टेंपल को टारगेट करके भी ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं।

पाकिस्तान की सेना ने पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने आकाश मिसाइल के इस्तेमाल से पाकिस्तान की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया था। 15वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (JOC) मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी स्थलों पर भारत के हमलों के जवाब में 7-8 मई की रात को ड्रोन और मिसाइलों से अमृतसर में गोल्डन टेंपल को निशाना बनाने की कोशिश की थी गई थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🇮🇳 (@spygamesops)

विज्ञापन

एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया हमला

मेजर जनरल कार्तिक ने बताया कि भारतीय सेना हमले को रोकने के लिए पहले से पूरी तरह से तैयार थे, गोल्डन टेंपल पर हमला होने की आशंका थी। हमारी बहादुर और सतर्क सेना के एयर डिफेंस गनर्स ने पाकिस्तानी सेना के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। स्वर्ण मंदिर पर निशाना लगाकर साधे गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इस तरह पवित्र स्वर्ण मंदिर पर एक खरोंच भी नहीं आने दी गई। भारतीय सेना ने आज एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल समेत एयर डिफेंस सिस्टम ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया।

विज्ञापन

हमला रोकने में लोगों ने सहयोग किया

अमृतसर में रहने वाले एक शख्स ने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल अटैक के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी सुरक्षा बलों की यथासंभव सहायता करने का प्रयास किया। पाकिस्तान के ड्रोन उड़कर आए, लेकिन सेना ने सभी को गिरा दिया। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) और पूरे शहर की रक्षा की। उन्होंने धार्मिक स्थलों की भी रक्षा की। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम से स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइलों से बचाया। डिफेंस सिस्टम में आकाश मिसाइल और एल-70 एयर डिफेंस गन लगी है, जिनसे हमला करके पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को ढेर किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ