Gurdaspur News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप बरामद की है। बरामद खेप में चाइना मेड चार पिस्तौल जब्त की गई हैं। बीएसएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जानकारी दी गई कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को गुरदासपुर के उंचा टकला गांव से 4 चीनी निर्मित पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 जिंदा राउंड की खेप बरामद की गई।
और पढ़िए – बेंगलुरु में स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, फिर 1KM तक घसीटा, देखें वीडियो
https://twitter.com/ANI/status/1615532782700363777
बीएसएफ की ओर जारी किया गया ये बयान
सीमा सुरक्षा बल की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि 17/18 जनवरी 2023 की रात गुरदासपुर में उंचा टकला गांव के बाहरी इलाके में तैनात बीएसएफ की एक टीम ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले एक ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए जवानों ने ड्रोन की ओर फायरिंग की। थोड़ी देर बाद पास के इलाके में कुछ गिराए जाने की आवाज आई।
और पढ़िए – त्रिवेंदम जा रही इंडिगो फ्लाइट के यात्री ने अचानक खोला था इमरजेंसी गेट, DGCA ने दिए जांच के आदेश
जानकारी दी गई कि आवाज सुनने के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया जिसके बाद ऊंचा टकला गांव के बाहरी इलाके में एक पैकेट पड़ा हुआ पाया गया। इस पैकेट को खोलने पर, 4 पिस्तौल (चीन में निर्मित), 8 मैगजीन और 47 राउंड बरामद हुए।
बीएसएफ ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है। बीएसएफ ने कहा, “सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर तस्करों के ड्रोन के जरिए तस्करी के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
15 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
21 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines