BSF Recovered Rs 42 crore Drugs in Amritsar: पाकिस्तान कभी भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ सकता है। रविवार को भी पकिस्तान ने अपने नापाक इरादों के साथ भारत की सीमा अंदर कुछ भेजा जिसकी किमत करोड़ों में थी। लेकिन भारत-पाक की सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पाकिस्तान की इस नापाक कोशिश को नाकामयाब कर दिया है। पाकिस्तान ने रविवार को पंजाब के सरहदी गांव में ड्रोन से 6.3 किलोग्राम हेरोइन खेप भेजी थी, जिसे BSF पकड़ लिया।
BSF का सर्च ऑपरेशन
पाकिस्तान से आए 6.3 किलोग्राम नशे की खेप में हेरोइन के साथ अफीम भी शामिल है। इस पूरे खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 42 करोड़ रुपए से अधिक है। ड्रोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। BSF अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन और अफीम की खेप से लदा ये ड्रोन अमृतसर के सरहदी गांव हरदो रत्न से बरामद किया गया है। BSF को सूचना मिली थी गांव में भारतीय सरहद के पास एक पाकिस्तान से आया है। सूचना मिलते ही BSF की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। तलाशी अधियान के दौरान BSF को हेरोइन और अफीम की खेप से लदा एक बड़ा ड्रोन गिरा पड़ा हुआ मिला।
यह भी पढ़ें: 32 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, विदेश जाकर भूली, फोन करके बोली- हुन की रिश्ता साड्डा
42 करोड़ रुपए के ड्रग्स
BSF के जवानों ने ड्रोन के साथ हेरोइन व अफीम की खेप को जब्त कर लिया है। जांच के दौरान पता चला कि ड्रोन के साथ आए खेप का वजन 6.3 किलोग्राम था। जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 42 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
11 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines