विवाद में आई 'यारियां 2', फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और एक्टर समेत 4 पर हुई FIR दर्ज; ये है गुनाह-ए-अज़ीम
Edited By Balraj Singh

Edited By Balraj Singh

Bollywood Film Yaariyan 2 Controversy, जालंधर: बॉलीवुड फिल्म ‘यारियां-2’ विवाद की वजह बन गई। पंजाब के जालंधर में इस फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और एक्टर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। इनमें टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार का भी नाम शामिल है। इस फिल्म के सीन पर सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने आपत्ति जताई तो शिकायत दर्ज करके पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ये है पूरा विवाद…
पुलिस के मुताबिक जालंधर के अली पुली मोहल्ले के रहने वाले परदेसी ऑटो स्पेयर पार्ट के मालिक हरप्रीत सिंह नीटू ने अपनी शिकायत में बताया कि हमारे गुरु साहिबन के द्वारा निर्धारित किए 5 धार्मिक चिह्नों को धारण करने के लिए संबंधित व्यक्ति का सिख और खासकर अमृतधारी होना जरूरी है, लेकिन बॉलीवुड फिल्म ‘यारियां-2’ के एक गाने में एक्टर निजान जाफरी को एकदम क्लीन शेव देखा जा सकता है, जबकि 5 धार्मिक चिह्नों में से एक किरपाण धारण किए हुए है। यह गाना सिख मर्यादा का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा कि एक एक्टर वही करता है, जो उससे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करवाना चाहते हैं, ऐसे में इस बेअदबी के लिए फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी जिम्मेदार हैं। इस गाने के जरिये सिख पंथ को मानने वाले लाखों लोगों की भावनाओं को जान-बूझकर आहत किया गया है। इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस शिकायत के आधार पर जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने फिल्म अभिनेता निजान जाफरी, डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: