अबोहर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब प्रदेश प्रधान (State President) सुनील कुमार जाखड़ की बीते दिन अचानक तबीयत बिगड़ गई। वाकया उस वक्त का है, जब वह अबोहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। एकाएक जाखड़ का सिर घूमने लगा और साथ ही आवाजें आना शुरू हो गई ‘स्टेज खाली करो…,, स्टेज खाली करो…’। आनन-फानन में भाजपा नेता सुनील जाखड़ को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
ध्यान रहे, पिछले कुछ दिनों से साइलेंट अटैक की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। एकाएक कभी छम-छम नाचते ‘वीर हनुमान’ जमीन पर गिर जाते हैं, कभी शंकर महादेव को मूर्च्छा आज जाती है तो कभी किसी खेल के मैदान से अचानक कोई खिलाड़ी मौत ट्रेन पकड़ लेता है। अब पंजाब के फाजिल्का जिले में भी कुछ ऐसा ही हो गया। गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें
Honor Killing: बेटी की हत्या के बाद भी नहीं थमी पिता की हैवानियत, बाइक से बांधकर शव को गांव में घसीटा
हुआ यूं कि गुरुवार को अबोहर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक रैली का आयोजन चल रहा था। रैली का सोशल मीडिया पर लाइव टेलिकास्ट चल रहा था। इसी बीच जब रैली के मंच से पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील कुमार जाखड़ पार्टी कार्यकर्ताओें काे संबोधित कर रहे थे तो भाषण खत्म करते-करते उन्हें चक्कर आ गया। मंच पर मौजूद पार्टी के नेताओं व समर्थकों ने उन्हें तुरंत संभाला और पानी पिलाया। साथ ही मंच पर सीआरपीएफ के जवान भी पहुंच गए थे। बाद में उन्हें (जाखड़ को) अस्पताल ले जा गया। बहरहाल, जाखड़ की हालत ठीक बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
10 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines