Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मीडिया में दिए बयान में सीएम ने कहा कि बीजेपी बदले की राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि बीजेपी चाहती है कि कोई उसका विरोध न करे, सभी केवल उसकी तारीफ करें। उन्होंने आगे कहा जो बीजेपी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बोलेगा वह उसका मुंह बंद कर देगी। इसी का नतीजा है कि आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया।
व्यक्ति को कैद कर सकता है, विचारों को नहीं
सीएम मान ने कहा कि केजरीवाल ने पहले ही बता दिया था कि देश से इस बार लोकसभा में बीजेपी साफ होने वाली है। यही वजह है कि उन्हें जेल में डाल दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल एक सोच है, वह केवल व्यक्ति नहीं, जांच एजेंसी व्यक्ति को पकड़ सकती है, लेकिन उसकी सोच और विचारों को कैद नहीं कर सकती। अब वह समय आ गया है जब देश में करोड़ों केजरीवाल पैदा हो गए हैं।
सब सिपाही हैं, लड़ेंगे और जीतेंगे
पंजाब सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया। दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नए आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने आगे ‘आप’ कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह सभी होश में रहें केजरीवाल जल्दी बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई जनरल और सिपाही की रैंकिंग नहीं है। हम सब जनरल और सिपाही हैं हम सब लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में ‘आप’ बहुत बड़ी शक्ति बनकर सामने आने वाली है। बता दें ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉडिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, वह 28 मार्च तक ईडी की कस्टड़ी में हैं।
ये भी पढ़ें: ‘BJP के पास कौन सी जादू की पुड़िया…’ EC के सामने बरसा ‘INDIA’ ब्लॉक
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines