---विज्ञापन---

‘BJP के पास कौन सी जादू की पुड़िया…’ EC के सामने बरसा ‘INDIA’ ब्लॉक

India Alliance: वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को कमजोर करने के लिए केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उनका कहना था कि एनसीपी शरद पवार गुट नेता रोहित पवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और अब केजरीवाल इसका स्पष्ट उदाहरण है।

---विज्ञापन---

India Alliance: शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। सभी विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर एकजुट हैं, इसी को लेकर इंडिया गठबंधन के बैनर तले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग में शिकायत की।

विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश

इंडिया गठबंधन ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीआरएस पार्टी की नेता के. कविता की गिरफ्तारी समेत ऐसे 14 उदाहरण आयोग के सामने रखे। विपक्षी दलों की चुनाव आयोग अधिकारियों से मुलाकात के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया में बयान दिया कि विपक्षी पार्टियों को कमजोर करने के लिए केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। बता दें सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की पीएमएलए अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेजा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 23, 2024 03:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola