---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

जो BJP की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बोलेगा, उसका मुंह बंद कर दिया जाएगा: भगवंत मान

Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल एक सोच है, वह केवल व्यक्ति नहीं, जांच एजेंसी व्यक्ति को पकड़ सकती है, लेकिन उसकी सोच और विचारों को कैद नहीं कर सकती। बता दें ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉडिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, वह 28 मार्च तक ईडी की कस्टड़ी में हैं। 

---विज्ञापन---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मीडिया में दिए बयान में सीएम ने कहा कि बीजेपी बदले की राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि बीजेपी चाहती है कि कोई उसका विरोध न करे, सभी केवल उसकी तारीफ करें। उन्होंने आगे कहा जो बीजेपी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बोलेगा वह उसका मुंह बंद कर देगी। इसी का नतीजा है कि आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया।

---विज्ञापन---

व्यक्ति को कैद कर सकता है, विचारों को नहीं

सीएम मान ने कहा कि केजरीवाल ने पहले ही बता दिया था कि देश से इस बार लोकसभा में बीजेपी साफ होने वाली है। यही वजह है कि उन्हें जेल में डाल दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल एक सोच है, वह केवल व्यक्ति नहीं, जांच एजेंसी व्यक्ति को पकड़ सकती है, लेकिन उसकी सोच और विचारों को कैद नहीं कर सकती। अब वह समय आ गया है जब देश में करोड़ों केजरीवाल पैदा हो गए हैं।

---विज्ञापन---

सब सिपाही हैं, लड़ेंगे और जीतेंगे

पंजाब सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया। दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नए आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने आगे ‘आप’ कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह सभी होश में रहें केजरीवाल जल्दी बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई जनरल और सिपाही की रैंकिंग नहीं है। हम सब जनरल और सिपाही हैं हम सब लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में ‘आप’ बहुत बड़ी शक्ति बनकर सामने आने वाली है। बता दें ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉडिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, वह 28 मार्च तक ईडी की कस्टड़ी में हैं।

ये भी पढ़ें: ‘BJP के पास कौन सी जादू की पुड़िया…’ EC के सामने बरसा ‘INDIA’ ब्लॉक

First published on: Mar 23, 2024 05:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola