Beant Singh Murder Case convict Shamsher Singh released, चंडीगढ़: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से शुक्रवार को बड़ी खबर आई है। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड का दोषी शमशेर सिंह आज CJM कोर्ट के आदेश के बाद बुड़ैल जेल से बाहर निकल चुका है। कोर्ट ने जेल में अच्छे आचरण की वजह से 13 जुलाई को शमशेर सिंह की समय से पहले रिहाई की सिफारिश की थी। अब वह 27 साल 8 महीने और 13 दिन के बाद जेल से रिहा हुआ तो समर्थक अपने साथ ले गए। उधर, इसी हत्याकांड में शामिल जगतार सिंह हवारा समेत 7 अन्य की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चे की तरफ से धरना जारी है।
-
अगस्त 2007 में सीबीआई की विशेष अदालत ने दिया था शमशेर सिंह को उम्रकैद की सजा का फैसला
बता दें कि 31 अगस्त 1995 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसमें घोषित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े पंजाब पुलिस के पूर्व कॉन्स्टेबल बलवंत सिंह राजोआना के अलावा जगतार सिंह हवारा, पटियाला के शमशेर सिंह और दिलावर सिंह समेत कई नाम शामिल थे। अगस्त 2007 में सीबीआई की विशेष अदालत ने शमशेर सिंह (उम्रकैद) समेत कई को सजा सुनाई थी। शमशेर सिंह का नाम उन लोगों में शामिल था, जो सजा पूरी हो जाने के बावजूद जेलों में बंद हैं और उनकी रिहाई के लिए प्रदेश में कई बार अलग-अलग तरह से मांग उठी।
यह भी पढ़ें: ‘लाखों पंजाबी प्रभावित…’ भारत-कनाडा के बीच कड़वाहट के बाद सुखबीर सिंह बादल ने सरकार से लगाई ये गुहार
इसी मांग को लेकर 7 जनवरी 2023 को मोहाली में चंडीगढ़ बॉर्डर स्थित YPS चौक पर कौमी इंसाफ मोर्चे की तरफ से पक्का धरना लगा दिया गया। 6 फरवरी को तय किया गया कि 31 लोगों का एक जत्था रोज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भेजा जाएगा। 8 फरवरी को इस जत्थे की मोहाली-चंडीगढ़ बैरियर पर चंडीगढ़ पुलिस के साथ झड़प हो गई, जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस की तरफ से आपराधिक केस दर्ज किए जाने के बावजूद यह धरना जारी है।
यह भी पढ़ें: मेरे दादा के हत्यारों का दाहिना हाथ था ‘आतंकी निज्जर’, कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा
उधर, इसी दौरान जनवरी में बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी शमशेर सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर जमानत याचिका दायर की, जिसमें उम्रकैद की सजा पूरी कर चुके सभी दोषियों को नियमित जमानत पर रिहा करने को कहा गया था। हालांकि स्थायी रिहाई को लेकर मामला अब तक लंबित था। 8 जुलाई तक 27 साल 6 महीने और 18 दिन कैद काट चुके पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी शमशेर सिंह की अच्छे आचरण के चलते समय पूर्व रिहाई को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) अमन इंदर सिंह संधू की अदालत ने फैसले के लिए 2 महीने का वक्त तय किया था। अब 27 साल 8 महीने और 13 दिन के बाद शुक्रवार को शमशेर सिंह बुड़ैल स्थित मॉडल जेल से रिहा हो चुका है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines