Punjab Murder Case : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बरनाला जिले में एक निहंग को मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल है। हमलावरों ने घर में अकेले रह रहे निहंग सिंह पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है।
बरनाला के गांव काहने की यह घटना है। 48 वर्षीय मृतक निहंग सिंह ज्ञानी गुरदयाल सिंह उर्फ जसविंदर सिंह अपने घर में अकेला ही रहता था। वह निहंग के संगठन बुड्ढा दल से जुड़ा था। वह अक्सर बच्चों को गुणवाणी भी सुनाता था। अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार रात अचानक से उनके घर पर अटैक कर दिया।
यह भी पढ़ें : 4 लोगों की मौत, मृतकों में बच्चा भी शामिल; पंजाब के होशियारपुर में हुआ भीषण हादसा
हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया वार
हमलावरों ने धारदार हथियारों से निहंग सिंह के मुंह और गर्दन पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी। गांववालों को सोमवार सुबह घटना के बारे में पता चला। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घर के अंदर पुलिस को खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने घर के अंदर और बाहर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मृतक के चेहरे और गर्दन में कई वार किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : ‘CISF की कॉन्स्टेबल शेरनी, कंगना कबूतरी’, पंजाब किसान कांग्रेस के अध्यक्ष का BJP सांसद पर विवादित बयान
जांच में जुटीं पुलिस-फोरेंसिक टीमें
पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है कि निहंग सिंह का किसी से दुश्मनी या कुछ और तो नहीं था। रूड़ेके कला थाना के प्रभारी का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
7 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines