Bageshwar Dham Golden Temple Visit: सोशल मीडिया पर सबके चहते बागेश्वर धाम के पीठाधिश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बाबा बागेश्वर धाम शनिवार को पंजाब अमृतसर की जान सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब यानी (गोल्डन टेम्पल) पहुंचे। यहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वाहेगुरु के शुकराना की अरदास की। साथ ही उन्होंने गुरबाणी का श्रवण भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां लोगों से भी बात की।
गुरु ग्रंथ साहिब सब पर कृपा बनाएं रखे: बाबा
इस मौके पर बाबा ने बताया कि वो आज यहां आकर बहुत खुश है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो गुरु ग्रंथ साहिब से ये दुआ करते है कि वो अपनी कृपा सब पर बनाए रखे। बता दें कि अमृतसर के पठानकोट में आज बाबा का एक कार्यक्रम है। बाबा बागेश्वर के साथ यहां इंदरजीत निक्कू भी आये है।
यह भी पढ़ें: 50 लाख दो, नहीं दो मार देंगे…नूरां सिस्टर्स को मैसेज कर धमकाया, भगवानपुरिया से कनेक्शन सामने आया
इंदरजीत निक्कू ने बताया कि वो पहले भी यहां आ चुके है। उन्होंने कहा कि उनकी आस्था थी वो यहां माथा टेकने के लिए आए, उनकी ये तमन्ना आज पूरी हो गई।
पाकिस्तान को लेकर बाबा का विवादित बयान
बता दें कि बागेश्वर धाम बाबा हमेशा ही हिंदू राष्ट्र बनाने बात करते रहते हैं। उनके लगभग हर प्रवचनों में वो ये जिक्र करते है कि भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाना है। लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने एक प्रवचन में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि वो भारत की तरह पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। पड़ोसी मुल्क को लेकर बागेश्वर धाम बाबा के इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया गया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि इससे लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी पर कोई खास इसर नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
22 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines