50 लाख दो, नहीं दो मार देंगे...नूरां सिस्टर्स को मैसेज कर धमकाया, भगवानपुरिया से कनेक्शन सामने आया

Famous Punjabi Sufi Singer Nooran Sisters Have Death Threate: सिंगर सुल्ताना नूरां से फोन पर मैसेज के जरिए रंगदारी की मांग की गई है।

image - 2023-10-20T200242.887

Famous Punjabi Sufi Singer Nooran Sisters Have Death Threate, जालंधर: पंजाब की मशहूर सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई है। नूरां सिस्टर्स की सुल्ताना नूरां से फोन पर रंगदारी मांगी गई है और साथ ही पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सिंगर ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। सिंगर सुल्ताना नूरां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह फोन पर मैसेज के जरिए रंगदारी की मांग की गई है।

विज्ञापन

अज्ञात नंबर से आया धमकी भरा मैसेज

सिंगर सुल्ताना नूरां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। इस मैसेज में पहले तो व्यक्ति ने खुद को कुख्यत गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया का करीबी बताया। इसके बाद 50 लाख रुपए की फिरौती की मांगने लगा। आरोपी ने मैसेज में ये भी लिखा कि अगर सिंगर ने उसे ये पैसे नहीं दिए तो वो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। ये मैसेज पढ़ने के बाद सिंगर के पति ने बिना देरी किए शुक्रवार को जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-1 में इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने मैजेस के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस 

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया है उसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साइबर सेल को फोन नंबर की जांच का जिम्मा सौंपा दिया गया है। अब साइबर सेल उक्त फोन नंबर की सारी डिटेल्स को लेकर जांच करेगी।

विज्ञापन

कौन है गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया

बता दें कि, गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया भारत के सबसे अमीर गैंगस्टरों की लिस्ट में शुमार है। गैंगस्टर जग्गू गुरदासपुर के भगवानपुर गांव का रहने वाला है। गांव ध्यानपुर में एक हत्या के मामले को लेकर जग्गू सुर्खियों में आया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ