हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12 साल की दिव्यांग को झाड़ियों में ले गया युवक, चिल्लाने की आवाज सुन मां दौड़ी आई, फिर क्या हुआ जानिए

विज्ञापन

Attempted Rape With Mentally Ill Girl लुधियाना: लुधियाना जिले से एक 12 साल नबालिग और मानसिक तौर पर बीमार लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ झाड़ियों में ले गया। जहां आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। इतने में बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां झड़ियों के पास पहुंच गई। बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करवा दिया है।

बच्ची को झाड़ियों में ले गया आरोपी…

ये मामला लुधियाना के गांव साहिबआना का है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 12 साल की बेटी दिमागी तौर पर बीमार है। वो घर के बाहर का दोपहर में खेल रही थी, खेलते-खेलते अचानक वो लापता हो गई। बच्ची के लापता होते ही परिजन उसे आसपास के एरिया में ढूंढना शुरू कर दिया हैं। इसी दौरान बच्ची की मां को झाड़ियों के पास से बच्ची के चिल्लाने और चिखने की आवाज आई। जब मां बच्ची की आवाज सुनकर झाड़ियों के पास गई तो उसने आरोपी को बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करते हुए देखा। मां को देखने के बाद आरोपी बच्ची को धक्का देकर मौके से फरार हो गया है। बच्ची के पिता ने बताया की आरोपी का नाम अजय कुमार है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में अमानवीयता की हदें पार, लोगों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, जानिए क्यों

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार

जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी अजय कुमार के खिलाफ थाना जमालपुर में आपराधिक केस दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola