जालंधर में अमानवीयता की हदें पार, लोगों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, जानिए क्यों

Image 1 (5)

Jalandhar Man Beaten Video Viral, जलंधर: जिले के मकसूदां के शेख रोड पर स्थित सतगुरु नगर भूत कॉलोनी का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वायरल वीडियो में कॉलोनी के लोग एक युवक को काफी मारते-पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में पीटाई खाने वाला युवक कथित तौर पर चोर है। कॉलोनी में उसे एक घर में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। फिर क्या था लोगों ने उसकी खूब पीटाई की। इतनी ही नहीं लोगों ने तो युवक के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल तक डाल दिया है।

विज्ञापन

वायरल वीडियों में क्या हैं?

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग युवक पकड़कर जबरदस्ती उसके प्राइवेट पार्ट में पहले पेट्रोल डाल रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों की भीड़ में से एक व्यक्ति तो आग लगाने के लिए माचिस तक ढूंढने के लिए कहता दिख रहा हैं, लेकिन वहां लोगों को माचिस मिली नहीं। इसके बाद लोगों ती भीड़ ने युवक को मारते हुए पास की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गए जहां फिर से बहुत पीटा गया। साथ ही लोगों उसे कहलवाया कि वो आगे से चोरी नहीं करेगा। युवक लोगों के सामने के हाथ जोड़कर कहा कि वो आगे दोबारा ऐसा नहीं करेगा। इस पूरी घटना का वीडियो भीड़ के एक व्यक्ति ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, लोगों ने युवक को पीटाई के बाद वहां ये भगा दिया। हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिली शिकायत

जलंधर डीएसपी करतारपुर बलवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में साबित नहीं हो रहा है कि यह वीडियो इसी गांव का है। क्योंकि अभी तक इस मामले को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल से भी इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है कि पिटाई के बाद कोई इलाज के लिए भर्ती किया गया है। अगर कोई व्यक्ति इस घटना की शिकायत दर्ज करवाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ