पंजाब में कारसेवक वाले बाबा ने बनाई 4 लेन रोड, अबतक किसी नेता ने नहीं ली थी सुध

पंजाब में कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब द्वारा मुख्य मार्ग को फोरलेन बनाने का जोरों से चल रहा है। अभी इस सड़क का 50 % काम पूरा हो चुका है। कई सालों से स्थानीय लोग इसे 4 लेन बनाने की मांग कर रहे थे।

punjab news (1)
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब के रोपड़ जिले में एक धार्मिक स्वयंसेवी संगठन द्वारा सड़क बनाने के फैसले से सरकारी विभागों में हलचल मच गई है। कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब द्वारा गढ़ शंकर मुख्य मार्ग को 4 लेन बनाने का काम लगातार जारी है। इस रोड का 50 % काम पूरा हो चुका है। इसमें कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब द्वारा संगत के सहयोग से आनंदपुर साहिब, गढ़ शंकर मुख्य मार्ग का काम पिछले 1 एक साल से लगातार चल रहा है। इस काम के बारे में कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के संत बाबा सतनाम सिंह ने बताया था। वहीं, इसपर 100 करोड़ रुपए की लागत से काम पूरा किया जाएगा।

बारिश के पानी को बचाने के लिए बनेंगे बांध

उन्होंने बताया कि 8 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे पत्थर और पोल लगाए जाएंगे। वहीं, आरसीसी पोल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा बारिश के पानी को बचाने के लिए छोटे-छोटे बांध और तालाब भी बनाए जा रहे हैं। इससे सड़क को नुकसान नहीं होगा। बारिश से आने वाले पानी को तालाबों में डाला जा सकेगा। ये पानी गर्मियों की समस्या होती है, इससे निपटने के लिए इसे जमा किया जाएगा। ताकि गर्मियों में पशु-पक्षियों के काम आ सके।

विज्ञापन

कुछ लोग नहीं चाहते थे ये काम पूरा हो

उन्होंने कहा कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी ऐसे हैं, जो इस काम को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वो सब चले गए हैं लेकिन भगवान और समुदाय के सहयोग से फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। कई सालों से स्थानीय लोगों ने मांग की थी कि इसे 4 लाइन बनाया जाए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क काफी टूटी फूटी रहती थी और इसकी वजह से कई एक्सीडेंट होते रहते थे। यहां रहने वाले लोग काफी परेशान हो रहे थे। इसलिए बाबा ने इस सड़क को बनाने का फैसला किया था। इससे कई सारे धार्मिक जगहों को एक साथ जोड़ सके। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि इस इलाके से डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी विधायक हैं और मंत्री हरजोत सिंह भैंस भी हैं। लोगों के मुताबिक, पिछले 3 सालों से किसी भी नेताओं ने इस इलाके की कोई सुध अब तक नहीं ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ