Punjab: महिला को थप्पड़ मारने वाले डॉक्टर के खिलाफ मंत्री का एक्शन, होशियारपुर से वायरल हुई थी वीडियो

पंजाब में नशे के खिलाफ राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन भले ही सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं, दूसरी ओर नशे से युवाओं को दूर करने वाले डॉक्टर ही नशे का सेवन खुद करते दिख रहे है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मारने वाले डॉक्टर के खिलाफ सेहत मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं। क्या है पूरा मामला, पढ़ें जालंधर से नरेंद्र नंदन की रिपोर्ट।

punjab news

पंजाब में नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा भले ही मुहिम चलाते हुए सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं, दूसरी ओर नशे से युवाओं को दूर करने वाले अब डॉक्टर ही नशा करते दिख रहे हैं। ऐसे ही एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद नशा करता हुआ दिख रहा है। यह पूरा मामला होशियारपुर के दसूहा एरिया का है। इस वीडियो को अस्पताल के एक सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, लेकिन वीडियो पेज से डिलीट कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले में राज्य के सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो की घटना ?

यह घटना होशियारपुर के दसूहा एरिया का है। जहां से यह वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिखाया गया कि एक डॉक्टर नशे का सेवन कर रहा है और नशे का सेवन करने की महिला द्वारा वीडियो बनाई गई है। इस वीडियो में पहले तो डॉक्टर महिला को वीडियो बंद करने को बोलता है, लेकिन बंद करने से मना कर देती है। इसके बाद डॉक्टर द्वारा गोली को एटीएम कार्ड से पीसकर नशा करने के बाद वह महिला से फोन छीनकर कैमरा बंद कर देता है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद सारा मामला

वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कैसे डॉक्टर पुनीत सिंह एक महिला पर हाथ उठा रहा है। यह वीडियो होशियारपुर के दसूहा की बताई गई है। यह डॉक्टर जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में भी सर्विस देता है। इस घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों द्वारा गहराई से मामले की जांच की जा रही है। उनके मुताबिक, जल्द मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में पंजाब के सेहत मंत्री ने कहा है कि मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई के आदेश दे दिए गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ