Punjab Woman Murder Case: पंजाब के अमृतसर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खाट से बांधा और जिंदा जला दिया। आरोपी ने ब्यास के पास बुले नंगल गांव में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम सुखदेव सिंह है। जिसने कबूतर पालने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी गर्भवती पत्नी पिंकी को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूरी करता है। उसे महंगे कबूतर पालने का शौक था।
सारी कमाई कबूतरों पर खर्च कर देता था। जिसके कारण उसका 23 साल की पत्नी पिंकी के साथ रोज झगड़ा होता था। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मौके से जले हुए शव को बरामद किया गया है। सनकी पति ने पत्नी को खाट से बांध आग के हवाले कर दिया था। सरपंच ने बताया कि उनको शुक्रवार देर शाम वारदात के बारे में पता लगा था। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया था। पुलिस को लोगों ने बताया कि एकदम से घर से धुआं निकलता देखा।
लोगों को समझ नहीं आया, क्यों लगी है आग?
ब्यास के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी का घर बाहरी इलाके में है। लोगों को समझने में काफी देर लगी कि आग क्यों लगी हुई है। वह अपनी सारी कमाई महंगे कबूतरों को खरीदने और कबूतरबाजी में लगा देता था। उसकी पत्नी को पति के इस काम पर आपत्ति थी। सुखदेव और पिंकी की शादी दो साल छह महीने पहले हुई थी। आरोपी की पत्नी 6 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी के खिलाफ जांच हो रही है। उससे पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
4 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
22 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines