Amritsar Police: पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ को लेकर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर GPS भुल्लर का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि ‘देर शाम एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशंस सेल को सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि ‘पाकिस्तान स्थित ISI और विदेशी गैंगस्टरों से संबंध रखने वाले एक कुख्यात अपराधी और उसका सहयोगी हाल ही में जेल से रिहा हुए थे. रिहाई के बाद उन्होंने एक हत्या की योजना बनाई थी.’ इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और दोनों अपराधियों को रोकने की कोशिश की. इसी बीच उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं.
7 नवंबर को जेल से लौटा था- कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ‘बदमाश की पहचान हरजिंदर हैरी के तौर पर की गई है. वह 7 नवंबर को जेल से लौटा था. इसके विदेशी गैंगस्टरों और ISI से भी संबंध थे. हरजिंदर 7 नवंबर को जेल से रिहा हुआ. हाल ही में दोनों अपराधी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे. उसी समय पुलिस की टीम भी वहां पर पहुंच गई और उनको रोकने की कोशिश की गई.’ उन्होंने बताया कि ‘बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं. वहीं पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं और उन्हें आत्मसमर्पण की चेतावनी भी दी थी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में एनकाउंटर, एक बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार
हरजिंदर हैरी एनकाउंटर में ढेर
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब आत्मरक्षा के लिए गोलियां चलाईं तो उसमें से एक गोली आरोपी हरजिंदर को लग गई. वहीं, उसका साथी सनी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. घायल हरजिंदर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, अस्पताल में हरजिंदर की मौत हो गई. वहीं, फरार सनी का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. इसमें से पुलिस को विदेशी नंबर मिले हैं, जिससे ISI और विदेशी गैंगस्टरों से संबंधों की जानकारी भी मिली है. इसके अलावा, कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं, जो पाकिस्तान से लाए गए थे.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में एनकाउंटर, मारा गया 100000 का इनामी बदमाश, मर्डर केस में था वांटेड
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines