दिल्ली में एनकाउंटर, एक बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Delhi Police Encounter: पुलिस के अनुसार बदमाश की हालत स्थिर है, उसके पास से बरामद बाइक का पता किया जा रहा है कि वह चोरी की है या नहीं. आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. पुलिस की मानें तो वह इलाके में देर रात किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था.

Encounter

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

Delhi Police Encounter: दिल्ली के उस्मानपुर इलाके से बड़ी खबर आ रही है, यहां आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार उस्मानपुर इलाके में जीरो पुस्ते के पास सड़क पर पिकेट लगाकर वाहन जांच की जा रही थी.

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार युवक रुकने की बजाए भागने लगा और उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाश को काबू करने के लिए दो राउंड गोलियां बरसाईं.

विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

गोलीबारी में बदमाश के पैर में गोली लगी है. घायल का जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज करवाया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल बदमाश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ वेलकम थाने में केस दर्ज हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर कुछ अन्य वांछित अपराधियों की धरपकड़ कर रही है.

पता किया जा रहा बरामद बाइक चोरी की या उसका मालिक कौन है?

पुलिस के अनुसार बदमाश की हालत स्थिर है, उसके पास से बरामद बाइक का पता किया जा रहा है कि वह चोरी की है या नहीं. आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. पुलिस की मानें तो वह इलाके में देर रात किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था.

बीते 27 दिनों में 10 एनकाउंटर और 5 कुख्यात गैटस्टर ढेर

पुलिस के अनुसार आरोपी के पकड़े जाने से कई मामला सुलझ जाएंगे. बता दें दिल्ली पुलिस राजधानी में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन बुलेटप्रूफ चला रही है. जिसके तहत अब तक पुलिस ने बीते 27 दिनों में 10 एनकाउंटर किए हैं और 5 कुख्यात गैटस्टरों को ढेर किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ