Amritsar News: पंजाब के अमृतसर में ठाकुरद्वार मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकांउटर कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह एसएचओ छेहरटा को घटना में इस्तेमाल में की गई बाइक को लेकर सूचना मिली। इसके बाद बाइक के मालिक वरिंदर पुत्र निर्मल सिंह से पूछताछ की गई। जिसमें उसने आरोपी के नाम का खुलासा किया। पुलिस ने बताया पूछताछ के आधार पर ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी गुरसिदक उर्फ सिदकी पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव बल अमृतसर, विशाल उर्फ चुई पुत्र राजू निवासी राजासांसी अमृतसर है।
आरोपियों ने की फायरिंग
इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं। इस दौरान मौके पर जब एसएचओ ने बाइक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली काॅन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ पर लगी, वहीं एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी। एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इस दौरान इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से भागने में फरार रहा। घटना के बाद आरोपी गुरसिदक सिंह को हाॅस्पिटल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बता दें कि दो दिन पहले अमृतसर के खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वार मंदिर में शुक्रवार रात दो बाइक सवार युवकों ने मंदिर में ग्रेनेड से हमला किया था। घटना का पूरा वीडियो मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आते हैं। इनमें से एक के हाथ में झंडा भी है। दोनों बाइक सवार बाइक से उतरकर थोड़ी देर मंदिर के बाहर खड़े रहते हैं इसके बाद ग्रेनेड फेंककर फरार हो जाते हैं। हमले की यह घटना रात 12 बजे की है। हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। जानकारी के अनुसार जब यह हमला हुआ उस समय मंदिर के पंडित अंदर ही सोए थे, गनीमत रही कि वे इस हमले में बाल-बाल बच गए।
शरारती तत्वों का काम-सीएम मान
मंदिर पर हुए हमले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से समय-समय पर ऐसी हरकतें की जाती है। फिलहाल हम मामले की जांच में जुटे हैं। पहले भी इस प्रकार के हमले हुए हैं जिसमें हमने आरोपियों को पकड़ा है। इस मामले में सीएम भगवंत मान का बयान भी सामने आया था। सीएम ने कहा कि कुछ शरारती तत्व इस प्रकार की कोशिशें करते हैं। लेकिन आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः अमृतपाल के 6 साथियों पर कसेगा शिकंजा, थाने पर हमला मामले में पंजाब पुलिस ने लिया एक्शन
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
15 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines