अमृतपाल के 6 साथियों पर कसेगा शिकंजा, थाने पर हमला मामले में पंजाब पुलिस ने लिया एक्शन

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथियों के खिलाफ एक्शन की शुरुआत कर दी है। अमृतपाल के 6 साथियों को असम से पंजाब वापस लाया जाएगा, जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Punjab Police to remove NSA Amritpal Singh Associates
विज्ञापन

Punjab Police to remove NSA Amritpal Singh Associates: पंजाब के अजनाला थाने पर हुए हमले पर संज्ञान लेते हुए पंजाब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह के साथियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमृतपाल के 6 साथियों पर से NSA हटाकर उन्हें पंजाब वापस लाने की तैयारी की जा रही है।

6 साथियों पर लगा है NSA

अमृतपाल सिंह के 6 साथियों पर NSA लगा है, जिसके तहत सभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। मगर पंजाब पुलिस ने अब उन्हें वापस लाने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। NSA हटने के बाद सभी को पंजाब वापस लाया जाएगा, जिसके बाद पंजाब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी।

विज्ञापन

थाने पर किया था हमला

बता दें कि अमृतपाल के साथियों ने पंजाब के अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इस हमले की अगुवाई खुद अमृतपाल सिंह ने की थी। ऐसे में हमलावरों पर एक्शन लेते हुए पंजाब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और सभी पर गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के अंतर्गत सभी आरोपियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2023 का है। 23 फरवरी को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान को गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी के विरोध में अमृतपाल सिंह ने अपने 200-250 साथियों के साथ थाने पर हमला बोल दिया। अमृतपाल समेत उसके सभी साथी हथियारों से लैस थे। अमृतपाल पूरी भीड़ के साथ बैरिकेडिंग तोड़ता हुआ थाने में घुसा और अपने साथी को छुड़ा लिया। इस दौरान 6 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ