Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पास एक हफ्ते में हुए लगातार तीन धमाकों के बाद स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हैं। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। राज्य के डीसीपी ने प्रेसवार्ता में आरोपियों की पहचान बताई। साथ ही बताया कि एक महिला भी इन धमाकों में संदिग्ध रूप से शामिल है। उससे पूछताछ की जा रही है।
तीन आरोपी लेकर आए थे विस्फोटक
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास हाल ही में हुए विस्फोटों के मामले में पंजाब डीसीपी गौरव यादव ने बताया कि हमने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों की पहचान आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि धमाकों के लिए तीन आरोपियों ने विस्फोटकों की सोर्सिंग की थी।
https://twitter.com/ANI/status/1656533878797144066
सीसीटीवी फुटेज सामने आया
प्रेसवार्ता में डीसीपी ने कहा कि विस्फोट मामले में एक महिला भी संदिग्ध रूप से शामिल है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि धमाकों के पीछे आरोपियों का मकसद शांति व्यवस्था को भंग करना था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में पटाखों के बारूद का इस्तेमाल किया गया था। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि छापेमारी में कई बम बरामद हुए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूरे अमृतसर को दहलाने की साजिश थी। साथ ही पुलिस को कुछ संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं।
और पढ़िए – पठानकोट पुलिस ने पकड़ा मादक पदार्थों के तस्करों का गिरोह; जम्मू-कश्मीर से पंजाब तक फैला था रैकेट
https://twitter.com/ANI/status/1656509587208675328
इन तीन तारीखों में हुआ ब्लास्ट
बता दें कि अमृतसर में एक हफ्ते में लगातार 3 बम धमाके हुए थे। पहला धमाका 6 मई को स्वर्ण मंदिर के पास हैरिटेज स्ट्रीट में हुआ था। इसमें करीब पांच लोगों के घायल होने की सूचना थी। इसके बाद 8 मई को इसी जगह पर फिर से धमाका हुआ।
इस धमाके में एक शख्स के पैर में चोट आई थी। मौके पर मौजूद एक सफाईकर्मी ने बताया था कि धमाके के बाद चारों ओर धुआं-धुआं हो गया था। इसके बाद बुधवार-गुरुवार रात करीब 12.30 बजे तीसरी बार स्वर्ण मंदिर से कुछ दूर श्री गुरु राम दास निवास के पास धमाका हुआ।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
9 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
13 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines