Amritsar Attack Video: घर से बाहर सड़कों पर अक्सर गोली मारने की खबरें सामने आती हैं, लेकिन अब लोग घर में भी सेफ नहीं हैं। अमृतसर में संयुक्त राज्य अमेरिका के एक अनिवासी भारतीय (NRI) सुखचैन सिंह पर हमला किया गया। दो लोगों ने कागजों की पूछताछ के बहाने से घर में घुसकर उसकी बुजुर्ग मां और बच्चों के सामने गोली मार दी। इस दौरान सुखचैन की मां लगातार अपने बेटे को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनका बच्चा भी हमलावरों के सामने सामने हाथ जोड़ रहा है।
हमलावरों और बेटे के बीच में खड़ी हो गई मां
हमले की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बाइक से दो लोग सुखचैन के घर के सामने रुकते हैं। जानकारी के मुताबिक, हमलावर सुखचैन की कार के पंजीकरण प्रमाण पत्र के बारे में पूछताछ करने के बहाने से आए थे। वीडियो में देखा जा सकता है सुखचैन जिम जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। जैसे ही दोनों लोग अंदर आते हैं वो एकदम से सुखचैन पर गोली चला देते हैं। इस दौरान घर पर मौजूद परिवार के सदस्य बचाने की कोशिश करते है।
ये भी पढ़ें… सड़क पर दिखा प्यार का नजारा: झुमके की तलाश में जुटी भीड़,Video Viral
एक बार गोली चलाने के बाद हमलावर फिर से हमले के लिए गोली चलाते हैं लेकिन इस बार गोली नहीं चल पाती है। वो लगातार गोली मारने की कोशिश करते हैं, इस दौरान सुखचैन की मां बीच में आ जाती है। वो बिना डरे अपने बेटे को बचाने की कोशिश करती दिख रही है। हालांकि इस दौरान सुखचैन को एक गोली लग चुकी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुखचैन का बेटा भी लगातार हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर उनको छोड़ने की विनती करता है।
हाल ही में अमेरिका से लौटे थे सुखचैन
गोली चलाने की इतना बार कोशिश करने के बाद भी सुखचैन सिंह को कुछ नहीं हुआ। वीडियो से पता चलता है कि यह उसकी मां और दैवीय हस्तक्षेप था जिसने उसकी जान बचाई। वायरल सीसीटीवी फुटेज में जो दिख रहा है वो सुबह 7 बजे का है। सुखचैन की पत्नी अमनदीप कौर ने बताया कि उस वक्त घर में दो बच्चे और बुजुर्ग मां समेत पांच लोग थे। सुखचैन अमृतसर के दबुर्जी इलाके का रहने वाले हैं। वो एक महीना पहले ही अमेरिका से पंजाब आए थे।
किसने किया हमला
पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने NRI के पूर्व ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पारिवारिक दुश्मनी के चलते एक इस परिवार पर हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखचैन की सुपारी उनकी पहली पत्नी ने दी थी। वो अपने पूर्व पति से बदला लेना चाहती थी।
संबंधित खबरें
भगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
1 day agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
2 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
2 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
3 days agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
3 days agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
3 days agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
3 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
4 days agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines