VIDEO: बाल कटवाए...पगड़ी बांधना भी छोड़ा, दिल्ली की सड़कों पर नए गेटअप में घूमता दिखा भगोड़ा अमृतपाल

Amritpal Singh, Waris Punjab De, Delhi, Punjab

Amritpal Singh Video: पंजाब का भगोड़ा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने नया गेटअप ले लिया है। उसने अपने बाल छोटे करा लिए हैं। अब उसने सिर पर पगड़ी भी बांधना छोड़ दिया है। मंगलवार को उसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने काला चश्मा पहन रखा है। चेहरे को मास्क से ढंका है। वीडियो 21 मार्च का है। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

सामने आया वीडियो महज 10 सेकेंड का है, जो दिल्ली के मधु विहार इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि अमृतपाल पगड़ी हटाकर नए गेटअप में घूम रहा है। उसके साथ उसका दोस्त पपलप्रीत भी नजर आया है।

विज्ञापन

पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में कहा- जल्द पकड़ लेंगे

पंजाब सरकार ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अमृतपाल की फरारी पर अपना जवाब दाखिल किया है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 29 मार्च तय की है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1640703238058983429?s=20

अजनाला कांड में फरार है अमृतपाल

विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर स्थित अजनाला पुलिस ने फरवरी में अमृतपाल के एक साथी लवप्रीत तूफान को अरेस्ट किया था। मामला मारपीट और धमकाने का था। 23 फरवरी को अमृतपाल ने अपनी आनंदपुर खालसा फौज लेकर थाने पर धावा बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ हुई। पुलिस पर पथराव किया गया।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। उस पर एनएसए की कार्रवाई भी हुई है। पुलिस ने उसे 18 मार्च को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था, लेकिन वह भाग निकला था। 10 दिन बाद भी वह फरार चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ