Ambala Mentally Ill Siblings: अंबाला कैंट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां भाई-बहन की एक जोड़ी पिछले 20 साल से एक घर में कैद थे। बताया जा रहा है कि दोनों मानसिक रूप से बीमार हैं और दोनों ने खुद को घर में कैद कर लिया था। हाल ही में एक NGO को जब इसकी जानकारी मिली तो दोनों का रेस्क्यू किया गया और इलाज के लिए लुधियाना ले जाया गया है।
मामला अंबाला कैंट के बोह गांव का है। भाई-बहन यहां एक सुनसान घर में कैद थे। मामला उस वक्त सामने आया, जब गांव के लोगों ने लुधियाना की NGO ‘मनुखता दी सेवा’ सोसाइटी को वीडियो भेजे। वीडियो में भाई-बहन की जोड़ी (Ambala Mentally Ill Siblings) के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद NGO ने एक अन्य सामाजिक ग्रुप ‘वंदे मातरम दल’ के साथ अंबाला पहुंचा और भाई-बहन का रेस्क्यू किया।
और पढ़िए – Punjab News: ‘अमृतपाल के पीछे ISI…’, पुलिस का बड़ा खुलासा, IGP बोले- बनाई जा रही थी ‘आनंदपुर खालसा फौज’
कौन हैं 20 साल तक कैद में रहने वाले भाई-बहन
भाई-बहन की जोड़ी में से भाई की पहचान अनिल कुमार और उनकी बहन की पहचान इंदु रानी के रूप में हुई है। दोनों पिछले 20 साल से नरक की जिंदगी जी रहे थे। दोनों ने खुद को घर में बंद किया हुआ था। पड़ोसियों की ओर से समय-समय पर दोनों को खाना दिया जाता था, जिससे दोनों जिंदा थे।
कहा जा रहा है कि अनिल और इंदु के पिता सूरज प्रकाश शर्मा आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। पिता के निधन के बाद अनिल, इंदु, उनकी एक और बहन कुसुम और तीनों की मां की मानसिक हालत काफी खराब हो गई और चारों ने खुद को घऱ में कैद कर लिया था। कुछ साल पहले कुसुम और उनकी मां की मौत हो गई जबकि इंदु और अनिल फिलहाल घर में कैद थे।
और पढ़िए – Punjab Ministers Portfolio: भगवंत मान कैबिनेट में अचानक फेरबदल, जानें किसका कद बढ़ा और किसका घटा?
इंदु ट्यूशन पढ़ाती थी, अनिल निजी कंपनी में करता था काम
आसपास के लोगों के मुताबिक, अनिल और इंदु वर्तमान में NGO द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक आवास ‘सुपने दा घर’ में अन्य बेघरों और अनाथ बच्चों के साथ रह रहे हैं। NGO के गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वे अनिल कुमार और उनकी बहन इंदु रानी की हालत देखकर हैरान हैं। उन्होंने बताया कि जब अनिल और इंदु का रेस्क्यू किया गया तब दोनों काफी कमजोर थे और चलने में भी असमर्थ थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदु ने बीएड और एमए किया था और वो घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती थी जबकि अनिल एक निजी कंपनी में काम करता था।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
6 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
18 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines