PM SVANidhi Credit Card: प्रॉपर्टी या गारंटर के ब‍िना बनेगा 30000 लिमिट वाला सरकारी क्रेडिट कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

इस क्रेड‍िट कार्ड को बनवाने के ल‍िए आपको कोई प्रॉपर्टी या गारंटर नहीं देना पड़ता है. यही नहीं डिजिटल ट्रांजेक्शन करने पर आपको सालाना 1,200 तक का कैशबैक मिल सकता है. आइये आपको बताते हैं क‍ि आप इसे कैसे बनवा सकते हैं और इसके ल‍िए पूरी प्रक्र‍िया क्‍या है.

pm swanidhi card

पीएम स्‍वन‍िध‍ि कार्ड बनवाने के ल‍िए प्रॉपर्टी या गारंटर की जरुरत नहीं है

पीएम मोदी ने हाल ही में (जनवरी 2026) स्ट्रीट वेंडर्स के लिए ‘पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया है. यह कार्ड उन रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक वरदान है जो अपने छोटे व्यवसाय को डिजिटल बनाना चाहते हैं. आइये आपको आसान भाषा में समझाते हैं क‍ि इस क्रेडिट कार्ड को बनवाने की पूरी प्रक्रिया क्‍या है, इसके ल‍िए जरूरी दस्तावेज कौन से हैं और क्‍या शर्तें हैं.

विज्ञापन

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड क्या है?

सबसे पहले आप ये समझें क‍ि पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड है क्‍या, तभी आप ये समझ पाएंगे क‍ि इसका लाभ कैसे उठाना है. यह एक RuPay क्रेडिट कार्ड है जो सीधे आपके UPI ID से लिंक होता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको 20 से 50 दिनों तक ब्याज मुक्त (Interest-Free) क्रेडिट मिलता है. इसकी अधिकतम सीमा 30000 है. शुरुआत में आपको 10000 की लिमिट मिलती है. समय पर भुगतान और अच्छे उपयोग के बाद इसे बढ़ाकर 30000 कर दिया जाता है. यह कार्ड 5 साल के लिए वैध होता है.

विज्ञापन

कौन कर सकता है अप्लाई?
इस कार्ड के लिए हर कोई आवेदन नहीं कर सकता. इसके लिए कुछ शर्तें हैं. जैसे क‍ि आपका कोई पिछला लोन डिफॉल्ट नहीं हुआ हो. आपकी उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा अगर आपने पहले पीएम स्वनिधि योजना के तहत दूसरा लोन (2nd Tranche) सफलतापूर्वक चुका दिया है और तीसरे लोन (50,000 रुपये वाले) के लिए पात्र है तो आपको ये क्रेड‍िट कार्ड म‍िल सकता है.

विज्ञापन

आवेदन करने से पहले इन पेपर्स को तैयार रखें:

विज्ञापन
  • आधार कार्ड: (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है)
  • पैन कार्ड: (KYC के लिए जरूरी)
  • स्ट्रीट वेंडर होने का प्रमाण: वेंडिंग सर्टिफिकेट (CoV) या पहचान पत्र (ID Card) जो नगर निगम (ULB) ने जारी किया हो.
  • बैंक पासबुक: आपके बचत खाते का विवरण
  • UPI ID: एक एक्‍ट‍िव और वैध यूपीआई आईडी

Toll Tax rules changed: इन हाइवे पर म‍िलेगा 70% का ड‍िस्‍काउंट; चेक करें ड‍िटेल

आवेदन कैसे करें?
आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

विज्ञापन

ऑनलाइन तरीका:

  • पीएम स्वनिधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • ‘Apply for Credit Card’ वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें
  • e-KYC (आधार के जरिए) पूरा करें
  • अपने वेंडर सर्टिफिकेट की डिटेल्स भरें और संबंधित बैंक चुनें

ऑफलाइन तरीका:
आप अपने नजदीकी Common Service Centre (CSC) या उस बैंक की शाखा में जा सकते हैं जहां से आपको स्वनिधि लोन लेना है. वहां के कर्मचारी फॉर्म भरने में आपकी मदद करेंगे.

विज्ञापन

इस कार्ड के बड़े फायदे

  • बिना गारंटी: इसके लिए आपको कोई प्रॉपर्टी या गारंटर नहीं देना पड़ता
  • कैशबैक: डिजिटल ट्रांजेक्शन करने पर आपको सालाना 1,200 तक का कैशबैक मिल सकता है
  • क्रेडिट स्कोर: इस कार्ड का सही इस्तेमाल आपके क्रेडिट स्कोर (CIBIL) को बेहतर बनाता है, जिससे भविष्य में बड़े बिजनेस लोन मिलना आसान हो जाता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ