AAP’s Hunger Strike Against Cheating In Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को निगम कार्यालय के सामने बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल शुरू की। इस हड़ताल में पंजाब के जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन और सहप्रभारी डॉ. एस एस अहलूवालिया, वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा, चंद्रमुखी शर्मा, आभा बंसल, मीना शर्मा और सभी पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
‘भूख हड़ताल करने के लिए विवश होना पड़ा’
इस मौके पर डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि आज उन्हें नगर निगम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू करने के लिए विवश होना पड़ा, क्योंकि 30 जनवरी को मेयर चुनाव में भाजपा ने अपने मनोनीत पार्षद अनिल मशीह (पीठासीन अधिकारी) और अपने अन्य पार्षदों के द्वारा 8 वोट रद्द करवाकर लोकतंत्र की हत्या की है। इसकी शिकायत AAP ने सेक्टर 17 थाना और एसएसपी से की, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
‘सदन के कैमरों को जबरन हटा रहे थे बीजेपी पार्षद’
अहलूवालिया ने कहा कि यह बात सामने आई है कि 30 जनवरी को चुनाव के दिन बीजेपी पार्षद और मनोनीत पार्षद सदन में चल रहे कैमरों को जबरन हटा रहे थे। भाजपा ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि मेयर उसका ही होगा, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। उन्होंने अनिल मसीह के जरिए 8 वोट खारिज करवाकर इसे पूरा करने की कोशिश भी की।
‘अनशन कर रहे लोगों को हटाने की भाजपा ने की कोशिश’
डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि हमारी यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक अनिल मसीह और भाजपा पार्षदों और मनोनीत पार्षदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। जिस मेयर को भाजपा ने गलत तरीके से नगर निगम में थोपा है, उसे चंडीगढ़ की जनता मेयर नहीं मानती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम के सामने अनशन कर रहे लोगों को पुलिस के जरिए जबरन हटाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: पठानकोट में पहली ‘एनआरआई मिलनी’ की शुरुआत, भगवंत मान बोले- राज्य के विकास को मिलेगा बढ़ावा
अहलूवालिया ने कहा कि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की और उन्हें थाने में बंद कर दिया। देर शाम उन्हें थाने से रिहा किया गया। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। हर दिन एक पार्षद समेत 4 वॉलन्टियर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भाजपा चाहे कितना भी जोर लगा ले, लेकिन वे जनता को न्याय दिलाकर रहेंगे।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसों पर रोकने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, तैनात की ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
7 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
1 day agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
1 day agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
2 days agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
3 days agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
3 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
4 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines