सड़क हादसों पर रोकने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, तैनात की 'सड़क सुरक्षा फोर्स'

Punjab CM Bhagwant Mann: सीएम मान बताया कि पंजाब पहला राज्य है जिसने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ की शुरुआत की है।

Sadak Suraksha Force

सड़क सुरक्षा फोर्स

विज्ञापन

Punjab CM Bhagwant Singh Mann, जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए शनिवार को ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ की 129 हाई-टैक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई है। सीएम मान PAP ग्राउंड में इस फोर्स की शुरुआत की। इसके लिए यहां पर एक समारोह भी आयोजित किया गया। इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम मान ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए यह पल ऐतिहासिक है, क्योंकि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ शुरुआत करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है।

विज्ञापन

सड़क हादसों पर रोक

सीएम मान ने कहा कि इस फोर्स की मदद से सड़क हादसों से लोगों की जान बचाई जा सकेगी। इस फोर्स के गठन में सभी अधिकारियों ने अहम रोल अदा किया है। इसके साथ ही सीएम मान यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है की यह फोर्स लोगों की कीमती जानें बचाने और ट्रैफिक की व्यवस्था को सुचारू से बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। सीएम मान ने कहा कि सांसद के तौर पर उन्होंने लोकसभा में सड़क हादसों का मुद्दा ज़ोरदार ढंग से उठाया था, क्योंकि इन हादसों के कारण राज्य में रोज़ाना 12 मौतें होती थीं। ऐसे हादसों में लोगों की कीमती जाने बचाने के लिए इस फोर्स ईजाद किया गया है।

नियम उल्लंघन करने पर सजा

मुख्यमंत्री मान ने आगे कि कहा कि इस फोर्स के गठन के बाद से पंजाब पुलिस के जवान अपनी पुलिस ड्यूटी को और अधिक प्रभावशाली ढंग से निभा सकेंगे। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी प्वाइंट्स की व्यवस्था की जाएगी। इससे भविष्य में बार-बार उल्लंघन करने वालों को उनके ड्राइविंग लायसेंस रद्द करके सजा दी जा सके। यह समय की ज़रूरत है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालना करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ