---विज्ञापन---

पंजाब

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ AAP ने शुरू की भूख हड़ताल, BJP पार्षदों पर कार्रवाई की मांग

AAP's Hunger Strike: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। AAP ने BJP पार्षदों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

AAP’s Hunger Strike Against Cheating In Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को निगम कार्यालय के सामने बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल शुरू की। इस हड़ताल में पंजाब के जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन और सहप्रभारी डॉ. एस एस अहलूवालिया, वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा, चंद्रमुखी शर्मा, आभा बंसल, मीना शर्मा और सभी पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

‘भूख हड़ताल करने के लिए विवश होना पड़ा’

---विज्ञापन---

इस मौके पर  डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि आज उन्हें नगर निगम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू करने के लिए विवश होना पड़ा, क्योंकि 30 जनवरी को मेयर चुनाव में भाजपा ने अपने मनोनीत पार्षद अनिल मशीह (पीठासीन अधिकारी) और अपने अन्य पार्षदों के द्वारा 8 वोट रद्द करवाकर लोकतंत्र की हत्या की है। इसकी शिकायत AAP ने सेक्टर 17 थाना और एसएसपी से की, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

---विज्ञापन---

‘सदन के कैमरों को जबरन हटा रहे थे बीजेपी पार्षद’

अहलूवालिया ने कहा कि यह बात सामने आई है कि 30 जनवरी को चुनाव के दिन बीजेपी पार्षद और मनोनीत पार्षद सदन में चल रहे कैमरों को जबरन हटा रहे थे। भाजपा ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि मेयर उसका ही होगा, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। उन्होंने अनिल मसीह के जरिए 8 वोट खारिज करवाकर इसे पूरा करने की कोशिश भी की।

---विज्ञापन---

‘अनशन कर रहे लोगों को हटाने की भाजपा ने की कोशिश’

डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि हमारी यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक अनिल मसीह और भाजपा पार्षदों और मनोनीत पार्षदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। जिस मेयर को भाजपा ने गलत तरीके से नगर निगम में थोपा है, उसे चंडीगढ़ की जनता मेयर नहीं मानती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम के सामने अनशन कर रहे लोगों को पुलिस के जरिए जबरन हटाने की कोशिश की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पठानकोट में पहली ‘एनआरआई मिलनी’ की शुरुआत, भगवंत मान बोले- राज्य के विकास को मिलेगा बढ़ावा

अहलूवालिया ने कहा कि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की और उन्हें थाने में बंद कर दिया। देर शाम उन्हें थाने से रिहा किया गया। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। हर दिन एक पार्षद समेत 4 वॉलन्टियर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भाजपा चाहे कितना भी जोर लगा ले, लेकिन वे जनता को न्याय दिलाकर रहेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सड़क हादसों पर रोकने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, तैनात की ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’

First published on: Feb 04, 2024 09:30 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola