हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन हैं राजकुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग?

Aam Aadmi Party Punjab Candidate List Lok sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पंजाब के दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आप ने राजकुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

aam aadmi party punjab candidate list lok sabha election 2024: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। ये लिस्ट पंजाब के उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है। इसमें दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया है। जबकि आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग को मैदान में उतारा गया है।

कौन हैं राजकुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग

राजकुमार चब्बेवाल पहले कांग्रेस में शामिल थे। उन्होंने 15 मार्च को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी। राजकुमार चब्बेवाल दोआबा के बड़े दलित नेता हैं। उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। वहीं मलविंदर सिंह कंग पहले बीजेपी में शामिल थे। उन्होंने करीब 3 साल पहले बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी में वह महामंत्री की भूमिका निभा रहे थे। उन्हें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा का करीबी माना जाता था। कहा गया कि उन्होंने किसानों की नाराजगी के चलते इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन

पंजाब के उम्मीदवारों के लिए दूसरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी की पंजाब के लिए ये दूसरी लिस्ट है। इससे पहले पहली लिस्ट में आठ उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। जिसमें पांच मंत्रियों को टिकट दिया गया था। आम आदमी पार्टी ने अब तक कुल मिलाकर 10 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं। आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

कांग्रेस ने 8 सीटों पर जमाया था कब्जा

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब में 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने 2-2 सीटों पर कब्जा जमाया था। एक सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। जिस पर भगवंत मान ने कब्जा जमाया था। भगवंत मान अब पंजाब के सीएम हैं।

विज्ञापन

एक ही चरण में होंगे चुनाव 

पंजाब में एक ही चरण में चुनाव होंगे। यहां 1 जून को मतदान होगा। जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले दिल्ली की चार, हरियाणा की एक, गुजरात की दो, असम की तीन और गोवा की एक सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें: क्या सुनीता केजरीवाल बनेंगी दिल्ली की CM? AAP विधायकों की मीटिंग के बाद अटकलें तेज 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से किस तरह मिली जमानत, जानें कोर्ट रूम में ED से हुए सभी सवाल-जवाब 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola