गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में गुर्जर महासभा के उप प्रधान सुरमुद्दीन पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जब उन पर धारदार हथियारों से वार किए जा रहे थे तो शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना करके आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
-
शुक्रवार को दूध सप्लाई करने के लिए निकले थे सुरमुद्दीन, घर के पास पहले ही ताक में खड़े थे पांच नकाबपोश
वाकया शुक्रवार सुबह उस वक्त का है, जब गुरदासपुर के पनियाड़ रेलवे फाटक के पास रह रहे गुर्जर महासभा के उप प्रधान सुरमुद्दीन रोज की तरह अपनी मोटरसाइकल पर दूध सप्लाई करने के लिए निकले थे। पुलिस को दी शिकायत में गुर्जर ने बताया कि घर से निकलते ही पहले से ही खड़े पांच नकाबपोश लोगों ने उन पर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: ट्रेनिंग पूरी कर 2999 युवाओं ने पहनी पंजाब पुलिस की वर्दी; पासिंग आउट परेड में CM भगवंत मान को दी सलामी
हमले के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए तो इसके बाद मौके का फायदा उठाकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, सूचना पाकर बरियार चौकी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल गुर्जर नेता के बयान दर्ज करके आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: 28 साल बाद जेल से बाहर आया पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड का दोषी शमशेर; हवारा समेत 7 की रिहाई के लिए धरना जारी
पुलिस को दिए बयान में घायल सुरमुद्दीन ने आरोपियों के पास पिस्तौल होने की बात भी बताई है, साथ ही कहा कहा है कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो टीम फिलहाल इस हमले को आपसी रंजिश का नतीजा मानकर जांच में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines