Punjab Police AGTF Action, पटियाला: पंजाब पुलिस ने गुरुवार को 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनका कनेक्शन पाकिस्तान में बैठकर भारतविरोधी गतिविधियों को अंजाम देते रहने वाले आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से है। पुलिस के मुताबिक 4 महीने पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से ठीक पहले दोहरे कत्ल को अंजाम देने के आरोपी ये बदमाश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर पंजाब और आसपास के राज्यों में टारगेट किलिंग की वारदातें भी करते थे। अब ट्रैप लगाकर इन्हें 5 पिस्तौल और 20 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
-
24 अप्रैल को पटियाला बस स्टेंड के पास पड़ी मिली थी शहर के दो दोस्तों नकुल कुमार और अनिल कुमार उर्फ छोटू की खून से सनी लाश
गौरतलब है कि 24 अप्रैल को दो दोस्तों पुराना बिशन नगर की गली नंबर 6 के 18 वर्षीय नकुल कुमार और शहीद भगत सिंह कॉलोनी के 20 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ छोटू की बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वाकया उस वक्त का है, जब 24 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शिरकत की थी। हालांकि सीएम के दौरे के चलते पूर्व सीएम के शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम कर रखे थे, बावजूद इसके मुख्यमंत्री के यहां आने से कुछ घंटे पहले ही सुबह-सुबह दोनों दोस्तों की खून से सनी लाशें बस स्टैंड के नजदीक से पड़ी मिली थी।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन से भेजी गई थी हेरोइन, BSF ने पकड़ी
छह बच्चों की मां की ‘मोहब्बत’ ने आशिक को करवाया गंजा, आरोप-मुंह काला कर सिर पर किया पेशाब
5 आरोपी पहले ही किए जा चुके काबू
इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार 1 मई को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर और नाम आए तो पुलिस उसी वक्त से उनकी तलाश में जुटी हुई थी। हालिया जानकारी सांझा करते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि इस दोहरे कत्ल कांड के 6 और आरोपियों को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि इनका ताल्लुक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तान में बैठे घोषित आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ग्रुप के साथ है। वहीं से मिलने वाले इशारों पर ये पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। मौजूदा समय में भी किसी टारगेट किलिंग की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही ट्रैप कर लिए गए।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
15 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
19 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines