चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आज ज़िला पटियाला के एक और गांव बंडूगर समेत ज़िला फ़तेहगढ़ साहिब के गांव मंडोफल को भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन घोषित कर दिया है।
अभी पढ़ें – MP: मजदूरों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आई.सी.ए.आर) -राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने दोनों गाँवों से सूअरों के सैंपलों में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि इन गाँवों में बीमारी की रोकथाम के लिए ‘‘जानवरों में छूत की बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण अधिनियम, 2009’’ और ‘‘अफ्रीकन स्वाईन फीवर के नियंत्रण और ख़ात्मे के लिए राष्ट्रीय कार्य-योजना (जून 2020)’’ के अंतर्गत पाबंदियाँ लगाकर इनकी पालना सुनिश्चित बनाई जा रही है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हर स्थिति पर कड़ी नजऱ रखने के भी निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बीमारी के केंद्र ऐलाने गए इन गाँवों से 0 से एक किलोमीटर तक के क्षेत्र ‘‘संक्रमित ज़ोन’’ और 1 से 10 किलोमीटर (9 किलोमीटर) तक के क्षेत्र ‘‘निगरानी ज़ोन’’ होंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी ज़िन्दा/मरा हुआ सूअर (जंगली सूअरों समेत), नॉन-प्रोसैस्ड सूअर का मीट, सूअर पालन फॉर्म या बैकयार्ड सूअर पालन से कोई भी फीड या सामग्री/सामान इन्फ़ैकटिड ज़ोन से बाहर ना ले जाया जायेगा, ना ही ज़ोन में लाया जायेगा। कोई भी व्यक्ति सूचीबद्ध बीमारी से संक्रमित किसी भी सूअर या सूअर उत्पाद को मार्केट में ना लायेगा और ना ही लाने की कोशिश करेगा।
बता दें कि इससे पहले ज़िला पटियाला के बिलासपुर, सनौरी अड्डा और मंजाल खुर्द में भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि हुई थी। पंजाब को पहले ही ‘‘नियंत्रित क्षेत्र’’ घोषित किया जा चुका है और सूअर या सम्बन्धित सामान की अंतर-ज़िला और अंतरराज्यीय यातायात पर सख़्ती से पाबंदी जारी है।
अभी पढ़ें – MP: किसान हो जाएं सावधान!, यहां व्यापारी की दुकान से लाखों की नकली DAP खाद व सामग्री जब्त
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सूअर पालकों से अपील की कि वह बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार को सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सूअर पालक दूसरे फार्मों और दूसरे स्थानों पर या ज़िलों में ना जाएं और सूअरों के लिए ख़ुराक अपने फार्म पर ही तैयार करें। इसके अलावा व्यापारियों और उनके वाहनों को भी अपने फार्मों पर आने से सख़्ती से रोका जाये। उन्होंने कहा कि यह बहुत घातक बीमारी है जिससे सावधानियाँ अपनाकर ही बचाव किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
10 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
12 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
13 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
13 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
14 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines