---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP: मजदूरों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

रायसेन: मध्यप्रदेश में लगातार रफ्तार के कहर से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी क्रम में इस बार मामला रायसेन जिले से सामने आया है जहां मजदूरों से भरे तेज रफ्तार वाहन के पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। […]

---विज्ञापन---

रायसेन: मध्यप्रदेश में लगातार रफ्तार के कहर से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी क्रम में इस बार मामला रायसेन जिले से सामने आया है जहां मजदूरों से भरे तेज रफ्तार वाहन के पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी पढ़ें पंजाब: पटियाला के बडूंगर गांव समेत ज़िला फ़तेहगढ़ साहिब का गांव मंडोफल भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार सभी लोग ग्राम टोंगा बम्होरी में धान की निंदाई करने के लिए लोना पठार थाना तामिया जिला छिंदवाड़ा से आए थे। काम पूरा करने के बाद अपने गांव वापस जा रहे थे कि तभी ग्राम भोड़िया के पास बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर संतोष ने बताया कि बोलेरो में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें 9 पुरुष और 5 महिलाएं थी।

अभी पढ़ें MP: किसान हो जाएं सावधान!, यहां व्यापारी की दुकान से लाखों की नकली DAP खाद व सामग्री जब्त

---विज्ञापन---

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मनी 65 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। शेष 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बरेली से 108 एंबुलेंस और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल नगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2022 12:38 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola