हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब: बटाला में गैंगस्टर ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन

नई दिल्ली: पंजाब के बटाला में शनिवार को एक गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गैंगस्टर की पहचान बबलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस गैंगस्टर को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई और थोड़ी देर बाद गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जिस वक्त गैंगस्टर बबलू को गिरफ्तार करने पहुंची थी, उस वक्त वह भागने की फिराक में था। कार में उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चा था। पुलिस को देखने के बाद पत्नी और बच्चे की जान की परवाह किए बिना उसने फायरिंग शुरू कर दी। कार में महिला और बच्चे को देखकर पुलिस की ओर से फायरिंग नहीं की गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए बबलू अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर खेतों में घुस गया। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पहले पत्नी और बच्चे को पकड़ा गया और फिर थोड़ी देर बाद गैंगस्टर बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी बटाला सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से 2 पिस्टल बरामद की गई है।

एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर ने पुलिस पर 25-30 राउंड फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी करीब 30-40 राउंड फायरिंग की। कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें