चंडीगढ़: पंजाब के तरनतारन में असमाजिक तत्वों ने चर्च में लगी यीशु की मूर्ति को तोड़ दिया। इसके बाद पादरी की कार को भी आग के हवाले कर दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। तरनतारन के एसएसपी आरएस ढिल्लों ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने चर्च में यीशु की मूर्ति तोड़ने के बाद पादरी की कार को आग के हवाले कर दिया। हम मामले की जांच कर रहे हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के ठाकरपुर गांव की है।
अभी पढ़ें – MP: एकतरफा प्यार में गला रेतने वाले आरोपी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, चर्च में और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में आग की लपटों में घिरी कार और चर्च के अंदर एक टूटी हुई मूर्ति दिखाई दे रही है। पुलिस ने कहा है कि कुछ नकाबपोश युवकों ने चर्च में प्रवेश किया। इसके बाद चौकीदार के सिर पर पिस्तौल तान दी और उसके हाथ बंध दिए। इसके बाद बदमाशों ने चर्च में तोड़फोड़ की और पादरी की कार में आग लगा दी।
चर्च के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिख रहा है जिसने अपने सिर और चेहरे पर लाल रंग का कपड़ा लपेटा हुआ है। चर्च में आने के बाद वह यीशु की मूर्ति पर कुल्हाड़ी से लगातार वार करते हैं। मूर्ति के सिर को तोड़कर जमीन पर रख देता है।
सीएम मान बोले- घटना की होगी जांच
घटना की सूचना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और आश्वासन दिया है कि किसी को भी राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया कि पंजाब का भाईचारा किसी को भी तोड़ने नहीं दिया जाएगा। तरनतारन की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बुधवार सुबह ईसाइयों के एक समूह ने घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खेमकरण, भीखीविंड, पट्टी, हरीके और फिरोजपुर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
सिखों की ओर से लगाया गया था जबरन धर्मांतरण का आरोप
बता दें कि एक दिन पहले सिखों की ओर से ईसाई मिशनरियों पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया गया था। अकाल तख्त जत्थेदार के प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एक दिन पहले फेसबुक लाइव पर कहा था कि ईसाई मिशनरी सिखों का जबरन धर्मांतरण कर रहे हैं। पंजाब के सिखों और हिंदुओं को गुमराह किया जा रहा है और उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। यह सब सरकार की नाक के नीचे हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई भी सरकार वोट बैंक की राजनीति के कारण उनके (मिशनरियों) के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है।
अभी पढ़ें – Health: कैंसर के खिलाफ पहली स्वदेशी वैक्सीन कल होगी लॉन्च
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि धार्मिक अभियानों को चलाने के लिए विदेशी फंडिंग आ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसे तुरंत नियंत्रित करने की अपील भी की। उधर, निहंग सिखों ने भी अकाल तख्त का समर्थन करते हुए कहा कि नकली पादरी सिखों को गुमराह कर रहे हैं और उनका धर्मांतरण कर रहे हैं। निहंगों ने कहा कि इन फर्जी पादरियों के खिलाफ काला जादू अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 hr agoबिहार के सीवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, कई घायल
1 hr ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
4 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines