Punjab News: पठानकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया कुख्यात गैंगस्टर, संगीन धाराओं के दर्ज हैं 9 केस
Edited By Bhola Sharma

Pathankot Police
Edited By Bhola Sharma

Pathankot Police
Punjab News: पंजाब की पठानकोट पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। कई संगीन मुकदमों में वांछित एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर के पास से पुलिस ने जिगाना पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि गैंगस्टर हरजीत सिंह के कुख्यात जग्गू भगवानपोरिया और सुख पेखरीवाल गिरोह के सक्रिय सदस्यों के साथ संपर्क का पता चला है।
#PathankotPolice achieves major breakthrough! Dreaded gangster Harjeet Singh alias Jeeta, brought on Production Warrant, yields crucial evidence. 1 Zigana Pistol, 9mm, recovered. #SafePunjab #ActionAgainstCrime pic.twitter.com/3PsgG1Qx5G
— Pathankot Police (@PathankotPolice) May 16, 2023
पंजाब पुलिस का कहना है कि वर्ष 2021 में पंजाब में कई ग्रेनेड लॉबिंग की घटनाओं में आरोपी की संलिप्तता थी। इससे राज्य की कानून व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया था। पठानकोट में सदर थाने ने ऑपरेशन के दौरान जिगाना मेक की 9 एमएम पिस्तौल को जब्त कर लिया। ये जानकारी डीएसपी की ओर से दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: