चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के लोगों के साथ किये वायदे को पूरा करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से घरेलू श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर, 2021 तक के बकाया खड़े बिजली बिल माफ कर दिए हैं। इस सम्बन्धी पंजाब स्टेट पावर कोरपोरेशन लिमटिड ( पी. एस. पी. सी. एल.) द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
डिफलटर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने संबंधी बताते हुये पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं, जिनकी तरफ से 30 जून, 2022 तक, 31 दिसंबर, 2021 तक के बकाया खड़े बिजली बिलों की अदायगी नहीं की गई है, के बिल माफ कर दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो बिजली कनैक्शन काटे गए हैं और जिनको बहाल करना संभव नहीं है, आवेदक की विनती पर पी. एस. पी. सी. एल. द्वारा दोबारा जोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नये घरेलू बिजली कनैक्शन के लिए जो खर्चे बिजली उपभोक्ताओं द्वारा अदा किये जाने हैं, की अदायगी भी पंजाब सरकार की तरफ से पी. एस. पी. सी. एल. को की जायेगी।
अन्य सभी उपभोक्ता जैसे सरकारी अस्पताल/सरकारी डिसपैंसरियां, धार्मिक संस्थाएं, सरकारी खेल संस्थाएं, सैनिक रैस्ट हाऊस, सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षिक संस्थाएं और अटैचड होस्टल आदि इस माफी स्कीम के घेरे में नहीं आऐंगे।
श्री ई. टी. ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार पहले ही राज्य के सभी योग्य निवासियों को 300 यूनिट प्रति महीना मुफ़्त बिजली दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किये सभी चुनावी वायदे पूरे करेगी और जन हित में काम करती रहेगी।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
5 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
7 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
8 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
9 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
11 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
11 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
11 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
12 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
12 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines