पंजाब CM भगवंत सिंह मान ने जत्थेदार की राजनीतिक नियुक्ति पर उठाए कड़े सवाल

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने अकाल तख्त के जत्थेदार की राजनीतिक नियुक्ति पर सवाल उठाए और 71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने राज्यव्यापी स्मरणोत्सव और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का आग्रह किया.

Image Source Social Media
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बीते गुरुवार कार्यवाहक अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति धार्मिक नियमों के अनुसार उचित नहीं है और राजनीतिक रूप से प्रभावित है. सीएम मान ने यह टिप्पणी उस समय की जब जत्थेदार ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध को आनंदपुर साहिब में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से सिख मर्यादा का उल्लंघन करने पर कड़ी फटकार लगाई थी.

धूरी में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अकाल तख्त की संस्था का सम्मान है, लेकिन इस समय जत्थेदार राजनीतिक रूप से नियोजित हैं, इसलिए वे निष्पक्ष नहीं रह सकते. जत्थेदार ने मंत्री सोंध से एक सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत स्पष्टीकरण देने को कहा है. गौरतलब है कि मार्च 2025 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने ज्ञानी रघबीर सिंह और ज्ञानी सुल्तान सिंह को हटाकर गर्गज को नियुक्त किया था. पहले भी उन्होंने सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था और मुख्यमंत्री मान की “गोलक” से जुड़ी टिप्पणियों पर उन्हें चेताया था.

Advertisment

मुख्यमंत्री मान ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर धूरी में 142 गांवों और कस्बों के विकास के लिए 71 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए. इतना ही नहीं बल्कि 17 गांवों में 7.57 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया. मुख्यमंत्री मान ने श्रद्धालुओं से 23 से 25 नवंबर तक आनंदपुर साहिब में होने वाले राज्यव्यापी स्मरणोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया.

उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन पंजाब के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुके हैं. 25 नवंबर को राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान और “सरबत दा भला – एकता” कार्यक्रम आयोजित होंगे.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने ये भी कहा कि अकाली नेतृत्व धर्म का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए करता रहा है. उन्होंने कहा कि जब विपक्ष जनता के बीच विश्वसनीयता खो चुका है, तो सरकार की निष्ठा पर सवाल उठाना केवल पाखंड है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ