पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-11 महीनों में आया 38 करोड़ का निवेश 

Punjab, Bhagwant Mann,

मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के केवल 11 महीनों के समय में अब तक 38,175 करोड़ रुपए का निवेश लाया है, जिससे राज्य में 2.43 लाख नौकरियां पैदा होंगी। पंजाब भवन में मुख्यमंत्री ने मीडिया को दिए बयान में कहा ‘‘यह निवेश तो केवल मॉनसून से पहले की बौछार हैं और 23-24 फरवरी को मोहाली में होने जा रहे ‘निवेश पंजाब सम्मेलन’ के दौरान राज्य में जल्द ही बड़े निवेश के रूप में मॉनसून देखने को मिलेगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपतियों को सम्मेलन के लिए न्योता दिया 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह उद्योगपतियों को सम्मेलन के लिए न्योता देने के लिए चेन्नई, हैदराबाद, मुम्बई और जर्मनी गए थे। उन्होंने कहा कि इन महानगरों के औद्योगिक समूह राज्य में औद्योगिक विकास की अथाह संभावनाओं को देखकर हैरान हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के स्वरूप यह उद्योगपति अब पंजाब में निवेश करने के लिए तैयार हैं।

2.43 लाख नौकरियां पैदा होंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 38175 करोड़ रुपए का निवेश आया है, जिससे राज्य में नौजवानों के लिए रोजग़ार के 2.43 लाख अवसर पैदा होंगे। अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि रियल एस्टेट, हाउसिंग और बुनियादी ढांचे में प्रस्तावित निवेश 11,853 करोड़ रुपए का है, जिससे 1.22 लाख नौकरियां पैदा होंगी। भगवंत मान ने आगे बताया कि मैनुफ़ेक्चरिंग सैक्टर में 5981 करोड़ रुपए का निवेश आया है और 39,952 नौकरियाँ पैदा हुई हैं, स्टील सैक्टर में 3889 करोड़ रुपए का निवेश आया, जिससे 9257 नौकरियाँ पैदा होंगी, कपड़ा, टैक्निकल टेक्स्टाईल, कपड़ा उद्योग में 3305 करोड़ रुपए का निवेश आया और 13,753 नौकरियाँ पैदा होंगी, खेती, फूड प्रोसेसिंग और बिवरेज सैक्टर ने 2854 करोड़ रुपए का निवेश आया और 16,638 नौकरियाँ मिलेंगी और हैल्थकेयर में 2157 करोड़ रुपए का निवेश आया और नौकरियों के 4510 अवसर सृजन किए जाएंगे।

विज्ञापन

टाटा स्टील लुधियाना में 2600 करोड़ रुपए का निवेश कर रही 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि टाटा स्टील (फोर्चून 500) लुधियाना में सेकंडरी स्टील सैक्टर में 2600 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है, सनातन पोलीकॉट फतेहगढ़ साहिब में मैन-मेड फाइबर सैक्टर में 1600 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है, नाभा पावर (एल एंड टी) पटियाला में पावर सैक्टर में 641 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। टोपन (जापान) एस.बी.एस. नगर में पैकेजिंग सैक्टर में 548 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है, नैसले (स्विटजऱलैंड) मोगा में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में 423 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है, वर्धमान स्पेशल स्टील्ज़ (एची स्टील, जापान) लुधियाना में हाइब्रिड स्टील सैक्टर में 342 करोड़ रुपए, फ्रूडेनबर्ग, रूपनगर में ऑटो और ऑटो कम्पोनेंट्स सैक्टर में 338 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है, बेबो टैकनॉलॉजी एस.ए.एस. नगर में आई.टी. सेक्टर में 300 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है, एच.यू.एल. (यू.के.) पटियाला में 281 करोड़ रुपए और कारगिल इंडिया (अमरीका), फतेहगढ़ साहिब में पशु ख़ुराक के लिए 160 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ