Sitapur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिले के जहांगीराबाद स्थित आदर्श राम स्वरूप इंटर कॉलेज में शनिवार को 12वीं क्लास के एक छात्र ने अपने प्रिंसिपल को गोली मार दी। इस दौरान 48 साल के प्रिंसिपल (Principle) राम सिंह वर्मा के पेट में दो गोलियां लगी हैं। फिलहाल प्रिंसिपल को गंभीर हालत में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विवि में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सीतापुर पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है। स्कूल के प्रिंसिपल रोजाना की तरह स्कूल में प्रवेश करने के बाद अपने ऑफिस की ओर जा रहे थे। तभी वहां पहले से खड़े 12वीं के छात्र ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद दोनों में काफी देर तक संघर्ष होता रहा। फायरिंग में दो गोलियां प्रिंसिपल के पेट में लगी हैं। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़े।
अभी पढ़ें – विधायक दल की बैठक से पहले धारीवाल के बंगले पर मंथन, 65 से भी ज्यादा गहलोत समर्थक विधायक पहुंचे
गंभीर हालत में अभी भी चल रहा है लखनऊ में इलाज
वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तत्काल घायल प्रिंसिपल को सीतापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विवि के ट्रॉमा सेंटर में रैफर कर दिया। प्रिंसिपल की हालत अभी भी स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले स्कूल के गेट पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो रही थी। प्रिंसिपल ने दोनों गुटों के छात्रों को डांटा था।
अभी पढ़ें – मंत्री शांति धारीवाल के घर पर डटे गहलोत खेमे के विधायक, कहा- CLP की बैठक में नहीं जाएंगे
गाजियाबाद में छात्र की लड़ाई का भी आया था वीडियो
छात्रों के गुटों में झगड़ा के यह कोई पहली घटना नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के एक निजी कॉलेज के बीबीए और बीसीए के छात्रों में भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा बीच सड़क पर हो रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी एक सफेद रंग की होंडासिटी कार ने झगड़ रहे दो छात्रों को टक्कर मारकर उड़ा दिया था। इसमें गौर करने वाली बात यह थी कि टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों छात्र खड़े होकर फिर से लड़ने लग गए थे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
7 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines