Pratapgarh: विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह हाउस अरेस्ट, किले के बाहर भारी फोर्स तैनात
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। आपको बता दें कि कुंडा में मोहर्रम का गेट बनाए जाने का उदय प्रताप सिंह विरोध करते हुए धरना दे रहे थे। वहीं उदय प्रताप के हाउस अरेस्ट होने के बाद उनके समर्थकों में काफी रोष है। लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में मोहर्रम के लिए गेट बनाया गया था, जिसके विरोध में विधायक रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह पिछले दो दिन से धरना दे रहे थे। शुक्रवार सुबह उदय प्रताप सिंह किसी काम से भदरी कोठी (भदरी किला) में गए थे। इसी दौरान इलाका पुलिस ने उनकी कोठी को चारों ओर से घेर लिया। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है। वहीं पूरे इलाके में उनके हाउस अरेस्ट होने की खबर आग की तरह फैल गई।
उदय प्रताप सिंह के हाउस अरेस्ट होने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। कुंडा समेत आसपास के बड़े इलाके से लोग भदरी कोठी पर पहुंच गए। लोगों ने बाजार बंद करते हुए पुलिस के खिलाफ जनकर नारेबाजी की। वहीं मौके पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। चर्चाएं हैं कि मोहर्रम तक उदय प्रताप सिंह हाउस अरेस्ट रहेंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि किसी भी अधिकारी की ओर से नहीं की गई है।
आपको बता दें कि उदय प्रताप सिंह कुंडा में मोहर्रम का गेट बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। गेट को हटाए जाने के लिए उदय प्रताप सिंह बुधवार से कुंडा तहलीस में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। उनके धरने पर बैठने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसी क्रम में उनको हाउस अरेस्ट किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: