चंडीगढ़/ अमृतसर: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई निर्णायक जंग के अंतर्गत एक और सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने बुधवार को एक कैदी समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके ड्रोन आधारित हथियारों/ गोला-बारूद की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है।
गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान तरन-तारन के भिक्खीविंड के जसकरन सिंह, जो इस समय सब-जेल गोइन्दवाल साहिब में बंद हैं और रतनबीर सिंह निवासी तरन तारन, खेमकरन ज़मानत पर बाहर है, के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से पांच ( चाइना निर्मित) और पांच 9 एमएम ( यूएसए आधारित बरेटा) समेत 10 विदेशी पिस्टलें और 8 स्पेयर मैगजीनों के अलावा जसकरन की तरफ से अपनी बैरक में छुपाया एक मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया है।
अभी पढ़ें – MP News: एंटेरो और पॉक्स वायरस की चपेट में प्रदेश, बच्चों को बनाता है शिकार
ए. आई. जी. काउंटर इंटेलिजेंस (सीआइ) अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि मुलजिम जसकरन सिंह को ऐनडीपीऐस एक्ट से सम्बन्धित एक केस, जो अगस्त 2022 में ऐसऐसओसी अमृतसर में दर्ज किया गया था, में प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। पूछताछ के दौरान, दोषी जसकरन ने कबूला कि वह ड्रोन के द्वारा पाकिस्तान से नशीले पदार्थों और हथियारों / गोला-बारूद की तस्करी सम्बन्धित वटसऐप के द्वारा पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ संपर्क करने के लिए जेल में मोबाइल फ़ोन का प्रयोग कर रहा था।
एआईजी ने बताया कि इस मंतव्य के लिए मुलजिम रतनबीर की मदद ले रहा था, जो अलग-अलग सरहदी इलाकों से ड्रोन के द्वारा फेंकी गई खेपों को हासिल करता था। जिक्रयोग्य है कि रतनबीर भी जसकरन सिंह के साथ ऐनडीपीऐस के कई मामलों में सह- दोषी है।
उन्होंने बताया कि मुलजिम जसकरन की तरफ से तरन तारन-फ़िरोज़पुर रोड पर स्थित गाँव पिद्धी में बताए टिकाने से पांच पिस्टल और चार अतिरिक्त मैगजीनों समेत एक खेप बरामद की गई है, जिसको रतनबीर की तरफ से 28 और 29 सितम्बर, 2022 की बीच का रात को छिपाया गया था।
ए. आई. जी. अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि जसकरन की तरफ से दी जानकारी पर कार्यवाही करते हुये काउन्टर इंटेलिजेंस अमृतसर की पुलिस टीमों ने रतनबीर को खेमकरन से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है और उसके खुलासे पर 9 एमएम के पांच और पिस्टोलों समेत चार अतिरिक्त मैगजीन बरामद किये हैं, जो कि उसने खेमकरन के गांव माछीके में ड्रेन के नज़दीक छुपाए हुए थे। ज़िक्रयोग्य है कि थाना एस. एस. ओ. सी अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 30 तारीख़ 04. 10. 2022 को दर्ज कर लिया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 hr ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
2 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
2 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
3 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
10 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
10 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
10 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
11 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines