Pitbull Attack: हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में पालतू कुत्तों (Pet Dogs) द्वारा लोगों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच कानपुर (Kanpur) से एक वीडियो (Video) सामने आया है। यहां एक पिटबुल प्रजाति (Pitbull Attack) के कुत्ते ने गांय (Cow) का जबड़ा पकड़ लिया। कुत्ते के मालिक समेत स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में किया और गाय को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video viral) हो रहा है।
अभी पढ़ें – विदा लेते मानसून ने प्रदेश को किया तरतबतर, आज यहां हुई झमाझम बारिश
कानपुर के सरसैया घाट की है घटना
घटना कानपुर जिले के सरसैया घाट के पास की है। एक स्थानीय व्यक्ति अपने पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को घुमाने के लिए लाया था। तभी कुत्ते ने घाट पर खड़ी एक गाय पर हमला कर दिया। गाय का जबड़ा पकड़ लिया। कुत्ते की आक्रामकता को देखते हुए उसके मालिक और आसपास के लोग सहम गए। इसके बाद कुत्ते के मालिक ने गाय को छुड़ाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कुत्ते की पकड़ काफी मजबूत थी। बाद में स्थानीय लोग भी गाय को बचाने के लिए आगे आए। कुत्ते के मालिक ने डंडे मारकर काफी देर बाद गाय को कुत्ते से मुक्त कराया।
अभी पढ़ें – दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बारिश का कहर….10km लंबा जाम, सर्विस लेन डूबी
लखनऊ में महिला और गाजियाबाद में बच्चे पर किया था हमला
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ समय पहले ही एक पिटबुल कुत्ते ने अपनी मालकिन को मौत के घाट उतार दिया था। महिला उस पिटबुल कुत्ते का खास खयाल रखती थी। बाद में लखनऊ प्रशासन ने कुत्ते को अपने कब्जे में लिया था। इस घटना की चर्चा पूरे देश में हुई थी। इतना ही नहीं अभी पिछले महीने उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पार्क में घूमते समय 11 साल के बच्चे पर भी पिटबुल ने हमला कर दिया था। कुत्ते बच्चे के चेहरे पर बुरी तरह से काट खाया था। डॉक्टरों द्वारा बच्चे के चेहरे पर 150 टांके लगाए गए थे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
9 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
13 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines