Mathura Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बच्चा चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो मथुरा जंक्शन का है। यहां प्लेटफॉर्म पर सो रही महिला के पास से एक व्यक्ति सात माह के बच्चे को उठाकर भाग गया। पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने भी आरोपी के फोटो का पोस्टर शहरभर में लगा दिया है। रेलवे पुलिस और जिला पुलिस मिलकर बच्चा चोर की तलाश में जुट गई हैं।
प्लेटफॉर्म पर बच्चे के साथ सो रही थी महिला
घटना पिछले मंगलवार की बताई जा रही है। मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर एक महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी। बच्चा सात माह का है। देर रात एक व्यक्ति घूमते हुए प्लेटफॉर्म पर पहुंचता है। कुछ आगे जाने के बाद वह वापस लौटता है और मां के पास सो रहे बच्चे को उठा लेता है। शातिर बच्चे को उठाने के बाद भागता हुए कैमरे में कैद हुआ है। वहीं कुछ देर बाद महिला को जब पता चला कि बच्चा गायब हो तो उसके होश उड़ गए।
मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
महिला की तहरीर पर थाना मथुरा जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं रेलवे पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। आरोपी की तलाश में पांच टीमें भी लगाई गई है। साथ ही मथुरा की स्थानीय पुलिस से भी मामले में मदद ली जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पोस्टर स्टेशन के अलावा शहर भर में लगाए हैं। हाथरस और अलीगढ़ में भी पुलिस को जानकारी दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
वहीं आरोपी के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने ज्यादा से ज्यादा फॉरवर्ड करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मथुरा जंक्शन से एक माह में दूसरा बच्चा चोरी होने की घटना सामने आई है। जीआरपी का कहना है कि जांच के दौरान उनके हाथ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य लगे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बच्चे को बरामद करते हुए आरोपी बच्चा चोर को गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
25 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
55 mins agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
1 hr agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
4 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines