पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान बढ़ गया है. रविवार को कूचबिहार से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 5000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि अब बंगाल में परिवर्तन ही जनता की आवाज बन चुकी है और लोग “पलटानो दरकार, चाहिए बीजेपी सरकार” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर है, घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि आम बंगालियों के अधिकार छीने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देने वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है और राज्य में भ्रष्टाचार, कट-मनी और गुंडाराज का बोलबाला है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद सूची से 5 लाख से ज्यादा नाम गायब
TMC पर बरसे नितिन नबीन
नबीन ने दावा किया कि राज्य में कोई भी योजना ऐसी नहीं बची है जिसमें टीएमसी कार्यकर्ताओं ने वसूली न की हो. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पुलिस के दुरुपयोग का एक पूरा इकोसिस्टम खड़ा हो गया है, जिसे अब जनता उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है. इस बीच बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नदिया में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई और आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कभी औद्योगिक और बौद्धिक नेतृत्व के लिए पहचान रखने वाला बंगाल आज पिछड़ चुका है. उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में हजारों उद्योग बंद हुए हैं और निवेश में भारी गिरावट आई है.
नड्डा ने ममता सरकार पर लगाए आरोप
नड्डा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे फंड और योजनाओं के बावजूद राज्य में विकास बाधित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर बाड़ लगाने में भी राज्य सरकार अड़ंगा डाल रही है. बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि आगामी चुनाव में पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनाकर बंगाल को विकास के रास्ते पर ले जाएगी. वहीं, पार्टी ने ‘भगवा होली’ के जरिए चुनावी जीत का संकेत भी दिया. परिवर्तन यात्रा के जरिए बीजेपी राज्यभर में जनसंपर्क बढ़ाने और टीएमसी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश में जुटी है, जिससे आने वाले चुनावों में सीधा मुकाबला और भी तीखा होने के संकेत मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं TMC उम्मीदवार मेनका गुरुस्वामी? क्या भारत को मिलेगी पहली LGBTQ सांसद
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
3 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
4 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
4 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
5 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
5 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines