Bengaluru And Mysuru Train: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा कभी भी टीपू सुल्तान की विरासत को नहीं मिटा पाएगी। बता दें कि शुक्रवार को रेलने ने टीपू एक्सप्रेस ट्रेन का नाम बदलकर वोडयार एक्सप्रेस कर दिया था।
ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा सरकार ने टीपू एक्सप्रेस का नाम बदलकर वोडेयार एक्सप्रेस कर दिया। भाजपा को इस बात से चिढ़ है कि टीपू ने उनके ब्रिटिश आकाओं के खिलाफ 3 युद्ध छेड़े थे। बीजेपी कभी टीपू की विरासत को नहीं मिटा पाएगी। उन्होंने जिंदा रहते हुए अंग्रेजों को डरा दिया और अब भी ब्रिटिश गुलामों को डराते हैं।
एआईएमआईएम चीफ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा, भाजपा टीपू की विरासत को मिटाना नहीं चाहती है।
उन्होंने यह भी लिखा, इसके विपरीत हम चाहते हैं कि उनकी असली विरासत लोगों को पता चले। टीपू एक बर्बर व्यक्ति था, जिसने कुर्ग में कोडवाओं, मैंगलोर में सीरियाई ईसाइयों, कैथोलिकों, कोंकणी, मालाबार के नायरों को अनकही पीड़ाएं पहुंचाईं।
बता दें कि टीपू एक्सप्रेस के नाम को बदलने जाने की घोषणा के बाद मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा ने एक ट्वीट किया था। सांसद ने इस साल जुलाई में केंद्रीय रेल मंत्री को लिखे एक पत्र को भी शेयर किया।
अभी पढ़ें – Maharashtra: उद्धव गुट ने पार्टी के नाम और निशान की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपी, ये है पहली पसंद
वोडेयार एक्सप्रेस (टीपू एक्सप्रेस पहले) का नाम मैसूर शाही परिवार के नाम पर रखा गया है। बेंगलुरु से मैसूर तक यह ट्रेन ढाई घंटे में पहुंचती है। मांड्या और केंगेरी में इस ट्रेन का स्टॉपेज है। टीपू एक्सप्रेस को पहली बार 1980 में बेंगलुरु और मैसूर को जोड़ने वाली सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में पेश किया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 min agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 mins ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
45 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दीवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 hr agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines