Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई 3 स्थित स्टेलर आइकॉन और यूनिटेक हाइट्स सोसायटी के सामने ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में 100 से अधिक हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर न सिर्फ स्थानीय निवासी बल्कि पर्यावरणविद भी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को अज्ञात लोग पेड़ों की कटाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए उन्हें ले जा रहे थे। जिसे देख स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया।
पर्यावरणविद विक्रांत तोगड़ ने उठाई आवाज
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय विक्रांत तोगड़ ने बताया कि सेक्टर चाई 3 की यह ग्रीन बेल्ट क्षेत्र हरियाली के लिहाज से बेहद अहम है। यहां वर्षों पहले लगाए गए बड़े-बड़े पेड़ न सिर्फ क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को 100 से अधिक हरे पेड़ों को बिना किसी अधिकृत अनुमति के काट दिया गया, जो कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है।
स्थानीय लोगों की सक्रियता से सामने आया मामला
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में कटे हुए पेड़ों को ले जाते हुए देखा। शक होने पर जब उन्हें रोका गया, तो वे भागने लगे। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। साथ ही डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) को लिखित शिकायत दी गई है।
जांच और कार्रवाई की मांग
पर्यावरण प्रेमियों और निवासियों ने मांग की है कि इस अवैध कटाई के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पेड़ों की कटाई और ढुलाई में इस्तेमाल हुए वाहनों की जानकारी निकाली जाए।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
54 mins agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines