नई दिल्ली: पंजाब की एक अदालत ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान और दो कैबिनेट मंत्रियों गुरमीत सिंह मीत हेयर और लालजीत सिंह भुल्लर समेत नौ लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है।
अभी पढ़ें – कंधे पर चारपाई रख सिपाहियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, SP ने बड़ा इनाम
दरअसल, आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अगस्त 2020 में अमृतसर और तरनतारन के सीमावर्ती जिलों में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में धरना दिया था। इसके बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।। इसी संबंध में वे कोर्ट में पेश नहीं हुए जिसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
इस बीच जहरीली शराब के अवैध व्यापार को रोकने के लिए पंजाब के आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को अधिकारियों से राज्यव्यापी अभियान शुरू करने को कहा। आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए चीमा ने अपने विभाग के अधिकारियों को अवैध शराब व्यापार, विशेष रूप से जहरीली शराब के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने का निर्देश दिया।
अभी पढ़ें – सोनाली फोगाट केस में जल्द खुलेगा राज! पुलिस ने फोन, लैपटॉप चोरी करने के आरोपी को दबोचा
मंत्री को बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि जुलाई में विभाग ने पंजाब मीडियम लिकर (पीएमएल) की 15,131 बोतलें, भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 7,917 बोतलें, बीयर की 2,596 बोतलें, रेडी टू ड्रिंक (आरटीडी) शराब की 3,795 बोतलें और 5,895 लीटर अवैध शराब जब्त की हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
7 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
13 mins agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
19 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
27 mins agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
36 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
1 hr agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines